Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में होली पर बदले सियासी रंग:मेयर प्रमिला पांडेय और नसीम सोलंकी गले मिलीं, सपा और बीजेपी विधायक भी गले लगे

    5 hours ago

    1

    0

    होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। गिले-शिकवे भूलकर दोस्तों, दुश्मन भी गले मिल जाते हैं। इस गीत का असर कानपुर के ऐतिहासिक होली गंगा मेले के दिन शहर में सियासत करने वाले अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच देखने को मिला। जब कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय ने सीसामऊ की विधायक नसीम सोलंकी को गले लगाया, तो दूसरी तरफ सपा, कांग्रेस और बीजेपी के नेता और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे के साथ तस्वीरों में नजर आए। खास बात यह भी रही कि नसीम ने अपने पति इरफान को भी गालों पर गुलाल लगाकर बधाई दी। शहर में मंगलवार को होली गंगा मेला के आयोजन की शुरुआत से लेकर शाम को सरसैया घाट में होने वाले गंगा होली मिलन समारोह में बीजेपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जनप्रतिनिधि से लेकर पार्टी के नेता एक-दूसरे के गले मिलते दिखे। चुनावी गिले-शिकवे भूलकर रंग-गुलाल खेलते हुए सभी ने होली गंगा मेले की बधाई दी। नसीम सोलंकी ने पति इरफान को लगाया गुलाल सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी भी अपने पति, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के साथ सरसैया घाट के होली गंगा मेला में पहुंचीं। यहां अलग-अलग कैंप में तो वह पहुंचीं ही, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली गंगा मेले की शुभकामनाएं भी दीं। इसी बीच उन्होंने इरफान सोलंकी को भी गाल पर गुलाल लगाकर बधाई दी। मेयर ने नसीम को गले लगाया नसीम सोलंकी जब बीजेपी की मेयर प्रमिला पाण्डेय के पास पहुंचीं, तो उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रमिला पाण्डेय ने नसीम को गले लगा लिया। इस दौरान वहां सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी मौजूद रहे। अब देखिए, होली गंगा मेले पर किन-किन सियासी दलों के नेताओं की तस्वीरें किस नेता के साथ नजर आईं
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस:22 दिन पहले ही शादी हुई, 3 दिन पहले हनीमून से लौटा, युद्धपोत की इंफॉरमेशन लीक की
    Next Article
    एक्टर कमल सदाना के पिता ने हत्याकांड को अंजाम दिया:नशे में थे, बेटी के मुस्लिम लड़के से अफेयर से नाखुश थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment