Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा से दिल्ली जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द:इंटरसिटी भी नहीं चलेगी, प्रोटेस्ट के चलते 11 अक्टूबर तक रेल सेवा बाधित रहेगी

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। दिल्ली में प्रोटेस्ट के चलते रेलवे ने 9 से 11 अक्टूबर के बीच आगरा से होकर गुजरने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द किया है। इनमें आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी, राजधानी, शताब्दी और तेजस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। मथुरा और टूंडला से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर व ईएमयू ट्रेनें भी प्रभावित हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है। दिल्ली में भीड़ और जाम की आशंका रेलवे की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी भीड़ और सड़क जाम की आशंका है। इसी के मद्देनजर कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को उनके शुरुआती स्टेशन से ही रद्द करने का फैसला लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे ट्रेन की स्थिति जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर 139, NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें। रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें राजधानी, शताब्दी और तेजस भी प्रभावित रेलवे की सूची में कई प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। इनमें हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी और लखनऊ-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा शिवगंगा, प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर, श्रमशक्ति, यूपी संपर्क क्रांति, मगध, महाकोशल, मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति और मुंबई राजधानी जैसी ट्रेनों के भी प्रभावित होने की जानकारी दी गई है। रेलवे के मुताबिक, रैक उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ वापसी वाली ट्रेनें भी रद्द रहेंगी। रिफंड होगा कैंसल ट्रेनों के टिकट पैसा आगरा मंडल के जन सूचना अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि जो भी ट्रेन रद्द हो रही हैं उनका पूरा पैसा वापस होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें। इससे स्टेशन पहुंचने के बाद होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति पर मानसिक-शारीरिक शोषण का आरोप, FIR:अलीगढ़ की शिक्षिका अपने पति से परेशान, नहीं करने देता बच्चों तक की देखभाल
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एंट्री को लेकर विवाद:डिलीवरी बॉय ने गार्ड के सिर पर पत्थर मारा; पुलिस ने हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment