Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति पर मानसिक-शारीरिक शोषण का आरोप, FIR:अलीगढ़ की शिक्षिका अपने पति से परेशान, नहीं करने देता बच्चों तक की देखभाल

    11 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति उस पर शक करता है और उसे अपने तीन बेटों की देखभाल भी नहीं करने देता। आरोप है कि 30 अगस्त को मायके से लौटने पर पति उसे गेट पर देखने के बावजूद मकान में ताला लगाकर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू अंबेडकर नगर निवासी शिक्षिका के मुताबिक, पति आए दिन उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है। वह उसके विद्यालय के पुरुष प्रधानाचार्य और आसपास के लोगों पर भी शक करते हुए आरोप लगाता रहता है। इससे वह लंबे समय से मानसिक परेशानी झेल रही है। महिला का आरोप है कि पति उसे अपने तीन बेटों से भी दूर रखता है। बच्चों की उम्र 13, 11 और 8 साल है। 37 लाख का लोन, हर महीने 59 हजार की EMI शिक्षिका ने शिकायत में बताया कि मकान उसके नाम भी है। इसे बनवाने के लिए उसने 37 लाख रुपये का लोन लिया था और हर महीने करीब 59 हजार रुपये की EMI भर रही है। इसके बावजूद पति ने घर लौटने पर मकान में ताला लगा दिया और चला गया। महिला ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85 और 127(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ऋषभ कुमार को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली जाने से रोकने पर भी जंतर-मंतर पहुंचेंगे युवा:संजय सिंह बोले- दिल्ली किसी के बाप की नहीं, भाजपा को चुनाव में जवाब देंगे
    Next Article
    आगरा से दिल्ली जाने वाली 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द:इंटरसिटी भी नहीं चलेगी, प्रोटेस्ट के चलते 11 अक्टूबर तक रेल सेवा बाधित रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment