Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा यमुना में डूबा युवक, 24 घंटे बाद मिला:होली पर नहाने के लिए गए थे तीन दोस्त

    2 hours ago

    1

    0

    बल्केश्वर घाट पर बुधवार को मित्रों के साथ नहाने गया 17 वर्षीय किशोर डूब गया। मित्रों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, नाकाम होने पर स्वजन को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से 24 घंटे बाद गुरुवार को किशोर के शव को बरामद कर लिया। घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। लोहिया नगर निवासी वंशी पुत्र मुकेश कश्यप होली पर बुधवार दोपहर अपने मित्रों के साथ चिरंजीलाल बगीची के सामने यमुना में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। मित्रों मनीष, सौरभ और रवि ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाए। उन्होंने बस्ती में आकर शोर मचा हादसे की जानकारी तो लोग यमुना की तरफ दौड़ पड़े। कमला नगर थाने की पुलिस भी पहुंच गयी। काफी तलाश करने पर भी वंशी का पता नहीं चला। कमला नगर पुलिस भी मौके पर वंशी के रिश्तेदार शिवम कश्यप ने बताया कि बुधवार से गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर रहे थे। गुरुवार दोपहर एक बजे चीनी का रोजा के पास वंशी का शव उतराता हुआ मिला। वंशी के पिता चाट की ठेल लगाते हैं।वह तीन भाइयों में मंझला था। तोहर पर हादसे में पूरा परिवार गमगीन है
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौन शोषण मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज:गोंडा में आज दो नामी पहलवानों के बयान पर होगी जिरह, बृजभूषण भी रहेंगे मौजूद
    Next Article
    कासगंज में दो पक्षों में मारपीट, दो भाई घायल:एक को ब्लेड से मारा, दूसरे का सिर फटा, कई हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment