Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतनवा गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए लंबी कतार:उपभोक्ता परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नौतनवा गैस गोदाम पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। उपभोक्ता भोर से ही अपने खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े हो जाते हैं, फिर भी उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। गैस गोदाम के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग अपने सिलेंडर लेकर सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े दिख रहे हैं। सिलेंडरों की यह लंबी कतार राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गई है। उपभोक्ताओं को मजबूरी में हाईवे के किनारे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे आवागमन करने वाले वाहनों को भी दिक्कतें हो रही हैं और सड़क पर आंशिक अव्यवस्था की स्थिति बन गई है। सुबह होते ही हजारों की संख्या में लोग गैस गोदाम के बाहर जमा हो जाते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में गैस की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इस स्थिति से लोगों में नाराजगी है। मौके पर संबंधित विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की आपूर्ति बढ़ाई जाए और वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। मौजूदा हालात को देखते हुए हाईवे पर इतनी भीड़ और सिलेंडरों की लंबी कतार के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक का सुसाइड से पहले VIDEO:बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं
    Next Article
    हापुड़ में ढाबे पर युवक ने चाकू से गला काटा,VIDEO:भागते हुए कार के पास गिरा, दिल्ली से बरेली जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment