Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:ब्रह्मनगर में अपने घर के कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर मोहल्ले में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ब्रह्मनगर निवासी अभिषेक (25) पुत्र स्वर्गीय दर्शन सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि अभिषेक रात में अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब परिजनों ने उसे आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, जहां अभिषेक पंखे से लटका हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों की सहायता से शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, अभिषेक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उसकी एक बहन और एक भाई हैं। पुलिस ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में ढाबे पर युवक ने चाकू से गला काटा,VIDEO:भागते हुए कार के पास गिरा, दिल्ली से बरेली जा रहा था
    Next Article
    भाकियू ने जंगल के रास्ते खोलने, फेंसिंग की मांग की:पीलीभीत में किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, डीएफओ के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment