Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईआरसीटीसी कराएगा कश्मीर की सैर:17 से 22 अप्रैल टूर पैकेज, तीन सितारा होटल और हाउस बोट में ठहरने की सुविधा

    2 hours ago

    1

    0

    आईआरसीटीसी 17 से 22 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर की सैर कराने के लिए विशेष टूर पैकेज लेकर आया है। सोमवार को गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में इस टूर पैकेज को लॉन्च किया गया। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर तक आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से कराई जाएगी। यात्रा के दौरान यात्रियों के खानपान और ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटल और हाउस बोट में की जाएगी, ताकि पर्यटक कश्मीर की खूबसूरती का पूरा आनंद ले सकें। कश्मीर की मशहूर जगहों का कराया जाएगा भ्रमण इस टूर पैकेज के तहत पर्यटकों को कश्मीर की कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इनमें डल झील, बर्फीले पहाड़, गोंडोला केबल कार (सीधे भुगतान के आधार पर), खिलनमर्ग, बेताब घाटी, चंदनबाड़ी, अरु घाटी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन, निशात बाग, चश्मेशाही, शालीमार गार्डन और हजरतबल दरगाह शामिल हैं। प्रति व्यक्ति इतना होगा पैकेज का खर्च आईआरसीटीसी के इस पैकेज में अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति शुल्क 68,800 रुपये तय किया गया है। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 52,300 रुपये और तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 49,950 रुपये का पैकेज रखा गया है। यहां कर सकते हैं बुकिंग इस टूर पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय से कराई जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए 8287930911 और 8287930902 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बनेगा नया जानकीपुरम बस अड्डा,प्रस्ताव शासन को भेजा:पीपीपी मॉडल पर बनेगा सुपर ए कैटेगरी बस स्टेशन, कैसरबाग की भीड़ कम करने की तैयारी
    Next Article
    संकल्प में काम करना अभिनय की बड़ी पाठशाला:क्रांति बोले- प्रकाश झा के निर्देशन में सीखने का मौका, नाना पाटेकर संग स्क्रीन शेयर करना बड़ा सौभाग्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment