Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बनेगा नया जानकीपुरम बस अड्डा,प्रस्ताव शासन को भेजा:पीपीपी मॉडल पर बनेगा सुपर ए कैटेगरी बस स्टेशन, कैसरबाग की भीड़ कम करने की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    राजधानी में बढ़ती बसों और यात्रियों की संख्या को देखते हुए जानकीपुरम में नए रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत बस अड्डों के विकास के दूसरे चरण में शामिल किया गया है। प्रदेश सरकार ने राज्य भर में कुल 49 बस अड्डों को विकसित करने का फैसला लिया है, जिसमें लखनऊ के जानकीपुरम और कैसरबाग बस अड्डा भी शामिल हैं। रोडवेज के जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह के मुताबिक, परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा। सुपर ए कैटेगरी का होगा बस स्टेशन प्रस्तावित जानकीपुरम बस स्टेशन को सुपर ए कैटेगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत बस अड्डे में पानी की आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बेहतर ड्रेनेज सिस्टम, वाटर प्यूरीफिकेशन, बाउंड्रीवाल, मुख्य गेट और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं। कैसरबाग बस अड्डे की भीड़ कम होगी फिलहाल कैसरबाग बस अड्डे से रोजाना लगभग 793 बसों का संचालन होता है। इन बसों से हर दिन करीब 32 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बसों को सड़क पर खड़ा करना पड़ता है, जिससे आसपास के इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। 2017 में शुरू हुई थी योजना कैसरबाग की भीड़ कम करने के लिए वर्ष 2017 में जानकीपुरम में करीब 18 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में नए बस स्टेशन के निर्माण की योजना बनाई गई थी। हालांकि बजट की कमी के कारण यह परियोजना लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ सकी। अब रोडवेज ने जमीन खरीद ली है और बस अड्डे के निर्माण को पीपीपी मॉडल के तहत आगे बढ़ाने के लिए प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पार्षदों के साथ नशेबाजों ने की हाथापाई, VIDEO:मूलगंज में बिछायी जा रही पाइप लाइन का निरीक्षण करने गए थे, FIR दर्ज
    Next Article
    आईआरसीटीसी कराएगा कश्मीर की सैर:17 से 22 अप्रैल टूर पैकेज, तीन सितारा होटल और हाउस बोट में ठहरने की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment