Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएएस निधि गुप्ता वत्स ने फतेहुपर डीएम का लिया चार्ज:3 साल बाद मिली जिले को महिला जिलाधिकारी, सरकारी योजनाओं पर फोकस

    17 hours ago

    2

    0

    फतेहपुर में नवागंतुक डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में कार्यभार संभाला। उन्होंने कोषागार में जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। तीन साल बाद जिले को महिला जिलाधिकारी मिली हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। आईएएस अधिकारी बनने के बाद उनकी ट्रेनिंग आगरा में हुई थी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में जॉइंट मजिस्ट्रेट, हाऊसिंग में एडिशनल कमिश्नर, हरदोई में सीडीओ और बस्ती में नगर आयुक्त के रूप में सेवाएं दीं। वह स्पेशल सिक्योरिटी एक्सरसाइज में भी शामिल रहीं। फतेहपुर से पहले वह अमरोहा जिले की जिलाधिकारी थीं। नवागंतुक डीएम ने अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एक अलग टीम गठित करने की बात कही। डीएम ने बताया कि जनता से मिलने के लिए उनका दरबार हमेशा खुला रहेगा और किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने तालाबों पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने का भी निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिकारियों को जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का झंडा लगी स्कार्पियो ने बाइक को रौंदा:100 मीटर तक घिसटती गई, महिला की मौत, बेटा घायल, भीड़ का हंगामा
    Next Article
    600 जल सखियों को 5 साल से नहीं मिला मानदेय:कौशांबी के सिराथू ब्लॉक में पानी की गुणवत्ता जांचने का कर रही हैं काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment