Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएमए की डांडिया नाइट में जमकर थिरके डॉक्टर्स:बरेली में सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी खनकाईं डांडिया स्टिक्स

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के डोहरा रोड स्थित आईएमए फार्म्स में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), बरेली की ओर से डांडिया नाइट और दशहरा समारोह आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक पंडाल के बीच चिकित्सकों और उनके परिजनों ने पारंपरिक परिधानों में गुजराती लोकगीतों और भक्ति धुनों पर देर रात तक डांडिया रास किया। समारोह में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण दहन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल शामिल हुए। दोनों जनप्रतिनिधियों ने डांडिया स्टिक्स खनकाकर उत्सव का आनंद लिया। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन अपने भीतर के अहंकार, दुर्गुणों और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का प्रतीक है। उन्होंने आईएमए बरेली की सामाजिक और सांस्कृतिक पहलों की सराहना भी की। पारंपरिक धुनों पर झूमे डॉक्टर और परिजन आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। वहीं, मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल ने कहा कि व्यस्त दिनचर्या के बीच इस तरह के कार्यक्रम चिकित्सकों और उनके परिवारों को साथ आने तथा आपसी संबंध मजबूत करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, मानद सचिव डॉ. मोहित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. राजवीर एस. गंगवार और सांस्कृतिक समिति की चेयरपर्सन डॉ. अनुजा सिंह की विशेष भूमिका रही। राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान से सम्मानित संजय सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ये प्रमुख चिकित्सक रहे उपस्थित समारोह में डॉ. रविश अग्रवाल, डॉ. शिवम कमथान, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. मयंक कुमार गुप्ता, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. गीता गंगवार, डॉ. कनुप्रिया अग्रवाल, डॉ. रश्मि दीप गंगवार, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. आर.के. भास्कर, डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. विपुल कुमार, डॉ. अरशद अली और डॉ. शाहिदा अली सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और उनके परिजन शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन रावण दहन और एक-दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में MLC चुनाव के लिए मतदाताओं को मिलेगी छुट्टी:23 अक्टूबर को होगा मतदान, पात्र मतदाता ले सकेंगे आकस्मिक अवकाश
    Next Article
    लखनऊ में बंगाली महिलाओं ने खेला सिंदूर देखें 10 तस्वीरें:माता रानी को भोग चढ़ाया; 450 साल पुरानी परंपरा, पति कि लंबी उम्र के लिए कामना किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment