Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज आगरा आएंगे सांसद चंद्रशेखर, भीमनगरी में होंगे शामिल:100 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, आंबेडकर अनुयायियों को करेंगे संबोधित

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में 31वें भीमनगरी महोत्सव में गुरुवार शाम 6 बजे ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। भीमनगरी समारोह आयोजन समिति-2026 की ओर से ग्यासपुरा क्षेत्र की भीमनगरी में दहेज रहित 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि इस सामूहिक विवाह समारोह की सबसे खास बात यह रहेगी कि शाम 6 बजे भीमनगरी से 100 घोड़ों पर सवार होकर दूल्हों की भव्य बारात निकलेगी। दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देने के लिए यह सामूहिक विवाह पूरी तरह दहेज रहित रखा गया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के संदेश को आगे बढ़ाते हुए समिति हर साल सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए ऐसे आयोजन करती है। चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्य अतिथि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद होंगे। चंद्रशेखर आजाद शाम को भीमनगरी पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और मंच से बाबा साहब के अनुयायियों को संबोधित करेंगे। उनके आने को लेकर भीमनगरी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संगीत संध्या का भी आयोजन सामूहिक विवाह के बाद रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। संगीत संध्या में प्रसिद्ध कलाकार अनुज पियावली अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का कहना है कि भीमनगरी का मंच सिर्फ वैचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां सामाजिक समरसता और मनोरंजन का भी संगम होता है। तीन दिवसीय भीमनगरी महोत्सव बता दें कि आगरा के जीआईसी ग्राउंड में 31वीं भीमनगरी का तीन दिवसीय आयोजन चल रहा है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भीमनगरी का उद्घाटन किया था। उद्घाटन से पहले बुद्ध वंदना हुई थी और थाईलैंड से आए भंते फ्रा अमनात इंटीटेचो भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती पर 31 किलो का केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया था। साथ ही 'शिक्षा का भंडारा' कार्यक्रम के तहत 300 बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत:सुलतानपुर में मामा की शादी से लौटते समय हादसा, 26 दिन पहले हुआ था बेटी का जन्म
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम:समर्थन में विधानसभा सम्मेलन हुआ आयोजित,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा में हुआ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment