Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम:समर्थन में विधानसभा सम्मेलन हुआ आयोजित,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा में हुआ कार्यक्रम

    3 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे जी के नेतृत्व में बल्देव विधानसभा के आरएसएस कॉलेज बल्देव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा श्रीमती मुदिता शर्मा ने की। कार्यक्रम में विधायक श्री पूरन प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव की बेटी भी कर सकेगी नीति निर्माण में भागीदारी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक पूरण प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर देश की आधी आबादी को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार दिया है। यह केवल कानून नहीं बल्कि मातृशक्ति के सम्मान में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय है। आज गांव की बेटी भी विधायक और सांसद बनकर नीति निर्माण में भागीदारी कर सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान से प्रदेश की महिलाएं पहले से ही सुरक्षित और सशक्त हो रही हैं। दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती मनीष पाराशर रहीं, जिन्होंने मंच संचालन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष श्री निर्भय पांडे ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ से लेकर लखपति दीदी योजना तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब 33 प्रतिशत आरक्षण से राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की सहभागिता और भी सशक्त होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिनियम के लाभ घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मुदिता शर्मा ने कहा यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। सम्मेलन में उपस्थित माता-बहिनों का उत्साह प्रधानमंत्री के निर्णय के प्रति मातृशक्ति के अटूट विश्वास का प्रतीक है। महिला मोर्चा की हर कार्यकर्ता इस कानून की जानकारी हर घर तक पहुंचाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्री श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में ऐसे सम्मेलन मथुरा की तीनों विधानसभाओं में आयोजित किए जाएंगे। जिससे मातृशक्ति तक इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ें। यह रहे मौजूद इस अवसर पर श्रीमती निर्मला बघेल, महामंत्री आकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, सह-मीडिया प्रभारी नारायण पांडे, श्रीमती प्रियंका उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज आगरा आएंगे सांसद चंद्रशेखर, भीमनगरी में होंगे शामिल:100 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, आंबेडकर अनुयायियों को करेंगे संबोधित
    Next Article
    BHU ट्रॉमा सेंटर ने कुलपति और निदेशक को भेजा रिपोर्ट:मरीज शिफ्टिंग में नियम का नहीं हुआ था पालन,बारकोड आधारित रिस्टबैंड सख्ती से किया जाएगा लागू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment