Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज आगरा यूनिवर्सिटी का 92वां दीक्षांत:राज्यपाल बांटेंगी पदक, 6 परियोजनाओं का लोकार्पण और 2 का करेंगी शिलान्यास

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा में आज डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह शिवाजी मण्डपम में होगा। समारोह की अध्यक्षता यूपी की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। वें सुबह 9:10 खेरिया हवाई अड्‌डे पर आएंगी। इसके बाद वे यूनिवर्सिटी के खंदार कैंपस में पहुंचेंगी। जहां वे शोभायात्रा के साथ मंच पर आएंगी। जहां पर वे 64 मेधावी छात्रों को 88 पदक दे कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगी। इस बार कुल 79,832 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। इसमें UG के 55,686, PG के 9,150, प्रोफेशनल कोर्स के 14,826, पीएचडी के 167 और डी.लिट्. के 3 शोधार्थी शामिल हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि NCTE के चेयरमैन प्रो. पंकज अरोड़ा होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। दीक्षांत पर महिला स्वास्थ्य को लेकर खास पहल होगी। CMO आगरा के साथ 14-15 साल की 100 बालिकाओं का निःशुल्क HPV टीकाकरण शिविर लगेगा। राज्यपाल प्रमाण-पत्र देंगी। इसके बाद राज्यपाल 6 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी। इसमें मॉडल स्कूल का जीर्णोद्धार, मियावाकी निधिवन, चाणक्य सदन, सुल्तानगंज में 'शताब्दी भवन', कणाद हाई-टेक सेंटर और आंबेडकर प्रतिमा स्थल का नवीनीकरण शामिल है। पहले जानिए 3 अगस्त को राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम ये है दीक्षांत समारोह का प्रोग्राम समारोह में इस वर्ष 55,686 स्नातक, 9,150 स्नातकोत्तर, 14,826 प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी, 167 पीएचडी शोधार्थी और तीन विद्वानों को डी.लिट. की उपाधि प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 64 विद्यार्थियों को कुल 88 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 46 छात्राएं और 18 छात्र शामिल हैं। दीक्षांत समारोह के दौरान 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 100 बालिकाओं का निशुल्क एचपीवी टीकाकरण कराया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय इस वर्ष पश्चिम बंगाल के गोल्डन ग्रास (मदुर) शिल्पकार अरधेंदु शेखर दास को भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्र में योगदान के लिए मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। नगर निगम की टीम सक्रिय राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। शनिवार को नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 3 अगस्त - आपके काम की खबर:भाषा और लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, IGP में नौकरी मिलेगी
    Next Article
    जब फिर आमने-सामने आए 'खोसला और खुराना'... अनुपम खेर के कूल Gen-Z अंदाज ने उड़ाए होश, वीडियो हुआ वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment