Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, बहराइच की कल की 5 बड़ी खबरें:मासूम की गर्दन खा गया तेंदुआ, मजदूरी से इनकार पर मजदूर की पिटाई से मौत

    4 hours ago

    1

    0

    आज बहराइच में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 5 साल के बेटे का कटा सिर चूमती रही मां, खेत में सिर-धड़ 5 मीटर दूर मिले बहराइच में 5 साल के मासूम का कटा हुआ शव मिला। उसके सिर और धड़ 5 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पड़े थे। बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो गई। होश आने पर बेटे का कटा सिर हाथ में लेकर बदहवास हालत में उसके चेहरे को चूमती रही। कभी वह धड़ के पैर सीधे करती, तो कभी कटे सिर को धड़ से जोड़ने की कोशिश करती। पिता भी बार-बार अपने जिगर के टुकड़े का बेजान हाथ पकड़कर उसे उठाने की कोशिश करते रहे। दरअसल, बच्चा खेलते-खेलते गन्ने के खेतों की ओर चला गया था। आशंका है कि वहां किसी जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर मजदूरी से इनकार पर मजदूर की पिटाई से मौत, 3 नामजद समेत 5 पर केस बहराइच में कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलवरिया बाजार में शुक्रवार को मजदूरी पर जाने से इनकार करने पर 45 साल के सज्जाद उर्फ लक्खा की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती सज्जाद की शनिवार सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर दो बाइकों की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी समेत 3 घायल बहराइच में बहराइच-नानपारा मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भवनियापुर गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला शहजादी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके पति नसीम (46), पांच वर्षीय बेटी आयत और दूसरी बाइक पर सवार अनीश (18) घायल हो गए। गंभीर हालत में नसीम को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा:डीएम ने फहराया तिरंगा, उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस बहराइच जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा ध्वजारोहण, तिरंगा यात्राएं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीएम ने ध्वजारोहण किया। वहीं किसानों ने ट्रैक्टर और बुलडोजर के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पढ़ें पूरी खबर सड़क हादसे में मजदूर की मौत, नित्यक्रिया के लिए जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक घायल बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों मजदूर नित्यक्रिया के लिए जा रहे थे और एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में अमन-चैन की कामना को कांवड़ यात्रा:30 किलोमीटर दूर नीलकंठेश्वर धाम के लिए कांवड़िए रवाना
    Next Article
    रायबरेली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:मां ने लगाया एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment