Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, गोरखपुर की कल की 10 बड़ी खबरें:पिता-बेटे की एकसाथ मौत, LLB छात्र ने सुसाइड किया; अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चला

    8 hours ago

    1

    0

    आज गोरखपुर में नो पेपर डे हैं। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- 1- DM दीपक मीणा ने फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सभी ने लिया देशसेवा का संकल्प गोरखपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सरकारी कार्यालयों से लेकर रेलवे और अस्पतालों तक देशभक्ति का माहौल रहा। डीएम कार्यालय में डीएम दीपक मीणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों को नमन किया। नगर निगम में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में NER GM उदय बोरवणकर ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। जिला महिला अस्पताल में SIC डॉ. अनिल झा ने ध्वजारोहण किया। यहां बेहतर काम करने वाले 50 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और मरीजों को फल बांटे गए। पढ़ें पूरी खबर... 2- LLB छात्र ने सुसाइड किया, कमरे में फंदे से लटका मिला शव गोरखपुर के दाउदपुर में 21 वर्षीय BA.LLB छात्र कुमारवास्व साहनी ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुमारवास्व जंगल डुमरी नंबर एक के केवटहिया टोला का रहने वाला था और दाउदपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता बेंगलुरु में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। पुलिस घटना की वजह की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 3- सुसाइड से पहले डॉक्टर का व्यवहार बदला, अकेले टहलते थे, सड़क किनारे गिटि्टयां तोड़ते गोरखपुर में डॉ. परमात्मा सिंह ने अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना 13 अगस्त सुबह करीब 9:13 बजे राजेंद्र नगर के बसंत इंक्लेव अपार्टमेंट की है। सुसाइड से पहले डॉक्टर ने फेसबुक से अपनी बर्थडे की पोस्ट भी डिलीट की थीं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का कहना है कि यह एक दिन में लिया गया फैसला नहीं है। परमात्मा सिंह पिछले 15-20 दिनों से काफी परेशान चल रहे थे। अपार्टमेंट के लोगों ने उन्हें कई बार बाहर सड़क किनारे चुपचाप बैठे देखा। एक दिन सड़क पर गिट्टियां तोड़ते दिखे। पढ़ें पूरी खबर... 4- अवैध प्लाटिंग पर GDA का बुलडोजर, 3 दिन में 15 एकड़ जमीन खाली कराई, बिना अनुमति कॉलोनी बन रही थी गोरखपुर में अवैध रूप से कॉलोनी और प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ GDA ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले तीन दिनों में करीब 15 एकड़ जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया है।अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के निर्देश पर 14 अगस्त को प्राधिकरण की टीम दो गांवों में पहुंची।ग्राम रामगढ़ उर्फ रजही में चंदन सिंह करीब 5 एकड़ जमीन पर प्लाटिंग कर रहे थे। टीम ने उनसे तलपट मानचित्र मांगा, लेकिन वह इसे नहीं दिखा सके। पढ़ें पूरी खबर… 5- गोरखपुर रेलवे स्टेशन को अव्वल बनाने का संकल्प, अधिकारियों-कर्मचारियों ने एकता की शपथ ली स्वतंत्रता दिवस पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन से स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। गुप्ता ने कहा कि रेलवे को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों में आपसी तालमेल, टीम भावना, नई तकनीक और नवाचार जरूरी है। उन्होंने यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक सेवाएं देने पर जोर दिया। स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत मल्टी लेवल कार पार्किंग, मिडिल फुट ओवर ब्रिज समेत कई विकास कार्य चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 6- नो-पार्किंग में खड़ी स्कूटी पर कार्रवाई होता देखकर दौड़ा युवक, नगर निगम की गाड़ी से जाकर लड़ा गोरखपुर के गोलघर टाउनहाल के सामने नो पार्किंग में खड़ी स्कूटी नगर निगम की टीम उठा ले गई। स्कूटी को गाड़ी पर जाते देख सिविल लाइंस निवासी राघवेंद्र प्रताप सिंह उसका पीछा करने लगे। बिजली विभाग कार्यालय के पास वह नगर निगम की गाड़ी से टकराकर सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके पैर में मामूली चोट आई। पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल भेजा, जहां इलाज चल रहा है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि यातायात सामान्य है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 7- गोरखपुर में 7 करोड़ से बनेंगे दो नए रैन बसेरे, 30 अगस्त तक पूरा करने का अल्टीमेटम नगर निगम गोरखपुर जरूरतमंद लोगों के लिए करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से दो नए रैन बसेरे बनाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत राप्तीनगर के रोडवेज टायर वर्कशॉप परिसर में 37 बेड और कोइलहवा मोड़ के पास नगर निगम की जमीन पर 72 बेड की क्षमता वाला रैन बसेरा बनेगा। नगर आयुक्त अजय जैन ने शुक्रवार को दोनों स्थलों का निरीक्षण कर जल्द निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए। कोइलहवा मोड़ वाले रैन बसेरे के आगे कमर्शियल शॉप्स बनाने की भी व्यवस्था होगी। पढ़ें पूरी खबर... 8- नदी में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, पारिवारिक कलह से परेशान थी गोरखपुर में कुआनो नदी के पास शुक्रवार दोपहर परेशान हालत में घूम रही 25 वर्षीय महिला को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया। महिला नदी की ओर जा रही थी, तभी लोगों ने उसकी गतिविधियां देखकर डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे थाने ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान थी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला की काउंसलिंग कराई और समझाकर उसे घर भेज दिया। पुलिस की तत्परता से महिला सुरक्षित रही। पढ़ें पूरी खबर… 9- गोरखपुर में पिता-पुत्र की एक साथ मौत, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के सोहरां गांव में स्वतंत्रता दिवस पर पिता-पुत्र की एक साथ मौत से मातम छा गया। 14 अगस्त की रात 42 वर्षीय राकेश मौर्या की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर के बाद उनके 62 वर्षीय पिता मोहित मौर्या की भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। शनिवार को दोनों की शवयात्रा एक साथ निकली और आमी नदी के तट पर एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। राकेश अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10- दिनभर छात्रा पूछती- मैंने कोई पाप तो नहीं किया? गोरखपुर में स्प्रिचुअल OCD के शिकार हो रहे युवा गोरखपुर में रहने वाली 19 साल की लड़की मां से दिन भर पूछती रहती 'मैंने कोई पाप तो नहीं किया?, कोई भी काम करती उसे लगता था कि कुछ गलत कर दिया है, जिससे भगवान नाराज हो जाएंगे और उसके परिवार के साथ कुछ गलत हो जाएगा। इसी तरह 15 साल के एक लड़के के मन में भगवान के प्रति अभद्र और अपमानजनक विचार आने लगे। जिसकी प्रायश्चित के लिए वह अलग- अलग तरीके ढूंढने लगा। हमेशा उसके मन में कुछ बुरा हो जाने का डर बैठ गया। यही हाल 22 साल की एक छात्रा का भी है। मंदिर देखते ही भगवान के मन में भद्दे और अशोभनीय विचार आते थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:IIT-BHU में नौकरी दिलाने के नाम पर 20.50 लाख ठगे, वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा
    Next Article
    सजा पूरी, फिर भी पाकिस्तान में कैद अलीगढ़ का बादल:जिस लड़की के प्यार में सरहद पार की, उसने नहीं अपनाया; मां बोली- उसे ले आओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment