Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए मऊ की 5 बड़ी खबरें:सिपाही ने कोतवाल से की अभद्रता, स्कूटी में निकला सांप

    3 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए कल की दिनभर की 5 बड़ी खबरें। 1-सिपाही का नशे में हंगामा, बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर पी रहा था शराब मऊ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में मुंशीपुरा ओवर ब्रिज मेन रोड पर शराब के नशे में एक सिपाही ने जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे सिपाही और उसके साथियों ने राहगीरों से बदसलूकी की। सूचना पर पहुंचे कोतवाल अनिल सिंह से भी सिपाही उलझ गया, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पूरी खबर पढ़ें... 2-स्कूटी से निकला कोबरा सांप, VIDEO मऊ शहर के भीटी ओवरब्रिज पर एक चलती स्कूटी से अचानक कोबरा सांप निकल आया। स्कूटी चालक की सूझबूझ और साहस के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक कोपागंज से मऊ की ओर जा रहा था। भीटी ओवरब्रिज पर पहुँचते ही उसे स्कूटी के अंदर से सांप का कुछ हिस्सा बाहर निकलता दिखा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने बिना घबराए तुरंत स्कूटी सड़क किनारे रोक दी। पूरी खबर पढ़ें... 3-घोसी में हिंदू-मुस्लिम ने खेली फूलों की होली मऊ जिले के घोसी नगर में बुधवार को हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। घोसी संघर्ष समिति द्वारा आयोजित 'फूलों की होली' कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर त्योहार मनाया। यह लगातार सातवां साल था जब यह आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें... 4-BJP नेता भरत लाल बोले- राजीव राय ये आपके बाप का जिला नहीं है राजीव राय जी ये जिला आपके बाप का नहीं है। घर होना तो अलग बात है। आपके बाप का दूर-दूर तक पता नहीं था। मंत्री एके शर्मा यहीं मऊ के रोडवेज पर रहकर पढ़े हैं। इसी धरती पर पैदा हुए। पैदा होने का उनको यह मलाल था। मऊ को कल्पनाथ राय के बाद अगर कोई प्रोग्रेस करा सकता है तो मैं करा करके दिखा दूंगा। और आप देखते हैं कि जब मंत्री मऊ प्रवास पर होते हैं 10-20 करोड़ का शिलान्यास कर ही जाते हैं यह बातें मऊ में भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी भरत लाल राही ने कहीं। वह तमसा तट स्थित हनुमान घाट पर पीपा पुल के उद्घाटन समारोह में मंगलवार शाम को शामिल होने पहुंचे थे। जहां मंच राजनीतिक बयानबाजी का अखाड़ा बन गया। सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता भरत लाल राही ने सपा सांसद के दिवंगत पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। मंच पर उस वक्त प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें... 5-अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा बस्ती में बुधवार शाम तनाव की स्थिति बन गई। गांव के अंबेडकर पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। प्रतिमा की एक उंगली टूटी हुई पाई गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेजे बोर्ड में कल होगी कपसाड़ मामले की सुनवाई:प्राइमरी या माध्यमिक, बोर्ड तय करेगा किसका रिकॉर्ड तलब होना है
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए भदोही की 5 बड़ी खबरें:इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद पुलिस ने बचाई युवक की जान, होली से पहले 70 वाहन का चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment