Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए सीतापुर की 5 बड़ी खबरें:चार हादसों में 6 की मौत, सपा कार्यकर्ता ने सुसाइड की

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने सीतापुर जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- होली पर दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं सीतापुर के पिसावा थाना इलाके में दधनामऊ मोड़ के पास बुधवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।पूरी खबर पढ़ें... 2- मेले से लौटते समय अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर खाईं में गिरी, चाचा-भतीजे की मौत सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मिश्रिख नैमिषारण्य में चल रहे 84 कोसी परिक्रमा मेले से दुकानदारी कर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें... 3- सपा के पूर्व कार्यकर्ता ने सुसाइड की सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत इदरीशपुर के बाहर स्थित आम के बाग में गले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें... 4-सड़क हादसे में किसान की मौत सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एनएच-30 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गन्ना लेकर जा रहे एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा खगेसिया मऊ के पास उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया।पूरी खबर पढ़ें... 5-होली खेलने जा रहे एक युवक की मौत सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बहराइच की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, दो की मौत; पिता बोला-बेटी की हत्या की
    Next Article
    मथुरा में मची होली की धूम:विधायक ने गाया भजन,DM ने बाल्टी से डाला रंग,सामाजिक संस्था ने खेली फूलों से होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment