Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बहराइच की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, दो की मौत; पिता बोला-बेटी की हत्या की

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज अखबार नहीं आएगा। पढ़िए अपने बहराइच जिले की 5 बड़ी खबरें। 1- ससुराल से लौट रहे दो युवकों की एक्सीडेंट में मौत बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरने से यह दुर्घटना हुई। दोनों युवक ससुराल से वापस घर आ रहे थे। यह घटना नानपारा-रूपईडीहा मार्ग पर ड्रीम हाउस बसहरी मोड़ के पास शाम करीब 5:15 बजे हुई। बाइक सवार दर्शन पुरवा, मटेरा थाना निवासी दीपू यादव (लगभग 25 वर्ष) और कमलेश यादव (लगभग 33 वर्ष) कमलेश के ससुराल ग्राम रंजीतवा, थाना रूपईडीहा से लौट रहे थे। मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। पूरी खबर पढ़ें... 2- विवाहिता का शव बाग में फंदे से लटका मिला बहराइच के रिसिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव बाग में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें... 3- सांसद-विधायक ने होली खेली बहराइच में होली का पर्व बुधवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के छावनी चौराहा, अग्रसेन चौक और घंटाघर सहित विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।पूरी खबर पढ़ें... 4-दो बसें आपस में टकराईं, हादसे में चार घायल बहराइच जनपद के थाना हरदी क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। कल्याणपुरवा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी खबर पढ़ें... 5-बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल बहराइच। जनपद के हरदी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। पटवारीपुरवा बलवापुर निवासी बबलू अपने घर से किसी काम के लिए निकले थे, तभी बाजपेईपुरवा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 मार्च को असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए रिटेन एग्जाम:DDU में 14 पदों पर होगी भर्ती, 283 ने किया आवेदन
    Next Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए सीतापुर की 5 बड़ी खबरें:चार हादसों में 6 की मौत, सपा कार्यकर्ता ने सुसाइड की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment