Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में कार-बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत:हादसे में एक अन्य घायल, अस्पताल में इलाज जारी

    2 hours ago

    1

    0

    होली के दिन कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत तेंदुआ निवासी महेश पासवान (25 वर्ष), जो स्वर्गीय हृदय पासवान के पुत्र थे, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे किसी काम से बसडीला पांडेय गए थे। घर लौटते समय अमवा दुबे गांव के सामने कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही एक आर्टिका कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुर्कपट्टी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान पहुंचाया। वहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही महेश पासवान ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल अजीत पासवान (24 वर्ष) का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि महेश अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर होली मनाने के लिए घर आए थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हादसे में शामिल आर्टिका कार (नंबर UP 57 BJ 4492) और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा दिया है। थाना अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में संतों ने होली खेली-एक-दूसरे के गले मिले:जमकर उड़े गुलाल,हुई पुष्पवर्षा और गूंजते रहे होली के पद
    Next Article
    मऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर थार-बाइक की टक्कर:बाइक की मौत दूर तक बिखरे मांस के टुकड़े, पुलिस शिनाख्त में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment