Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, इटावा की कल की 5 बड़ी खबरें:सड़क हादसा, पिता की मौत और मां-बेटी गंभीर, मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले नहीं जले

    6 hours ago

    1

    0

    आज इटावा में नो पेपर डे है। ऐसे में 1 दिन पहले आपके शहर में क्या-कुछ हुआ है, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं.... 1. 16 नवंबर से स्वगणना, डीएम ने मांगा सहयोग: 30 नवंबर तक स्वयं परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे, बताई प्रक्रिया इटावा में DM शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मंगलवार को जिले के लोगों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं है, बल्कि इससे मिलने वाले आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों और सार्वजनिक सुविधाओं की योजना बनाने का महत्वपूर्ण आधार बनते हैं। इसलिए जरूरी है कि जनपद का कोई भी परिवार या निवासी जनगणना से छूटने न पाए। पढ़ें पूरी खबर… 2. सड़क हादसा, पिता की मौत और मां-बेटी गंभीर:बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, ससुराल से लौट रहे थे इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति और उनकी 1 साल की बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे सुमित कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनुष्का और बेटी काव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. 150 साल पुरानी परंपरा, 30 फुट ऊंचे रावण का दहन:मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले नहीं जले, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा रामलीला मैदान इटावा में शहर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विजयादशमी पर मंगलवार शाम 7 बजे श्रीराम के जयघोष के बीच 30 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने शाम सात बजे के बाद अग्निबाण चलाकर रावण का दहन किया। इस दौरान आतिशबाजी से मैदान गूंज उठा। हालांकि, इस बार मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन आज भी लागू:21 अक्टूबर तक रहेगी व्यवस्था; पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा देखी, PAC के गोताखोर तैनात
    Next Article
    विंध्याचल में रावण दहन के बाद पुतला लूटने की परंपरा:मिर्जापुर के लोग मानते हैं कि इसके अंश से बुरी आत्माएं और खटमल दूर रहते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment