Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन आज भी लागू:21 अक्टूबर तक रहेगी व्यवस्था; पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा देखी, PAC के गोताखोर तैनात

    6 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मूर्ति विसर्जन को देखते हुए गाजियाबाद में बुधवार को भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था 21 अक्टूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी। मुरादनगर गंगनहर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। रात में पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पीएसी के गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी मोदीनगर को सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश दिए। इन रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद 1. मुरादनगर गंगनहर: मेरठ की ओर से नहर पटरी मार्ग पर भारी वाहन नहीं आ सकेंगे। मेरठ से आने वाले भारी वाहनों को मोदीनगर, मुरादनगर और गंगनहर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या मोहिउद्दीनपुर से हापुड़ होकर जा सकेंगे। 2. मोदीनगर से आने वाले भारी वाहन: ये वाहन राज चौपला से हापुड़ मार्ग होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। 3. मुजफ्फरनगर और मेरठ से आने वाले वाहन: गंगनहर की ओर जाने वाले वाहनों को नानू पुलिया से मेरठ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 4. पाइपलाइन रोड और टीला मोड़: इन मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे वाहन लोनी तिराहे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। 5. दुहाई: यहां से आने वाले भारी वाहन डासना होकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ओर जा सकेंगे। 6. ऑर्डिनेंस फैक्ट्री: यहां से भारी वाहन कनौजा मार्ग होते हुए एनएच-9 की ओर जा सकेंगे। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से प्रतिबंधित रास्तों पर जाने से बचने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, डायवर्जन का पालन करने से जाम की स्थिति से बचने और मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के बरगद घाट पर रावण दहन; VIDEO:असत्य पर सत्य की जीत का संदेश, यमुना किनारे बड़ी संख्या में राम भक्त पहुंचे
    Next Article
    आज अखबार नहीं, इटावा की कल की 5 बड़ी खबरें:सड़क हादसा, पिता की मौत और मां-बेटी गंभीर, मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले नहीं जले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment