Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:चोरों ने 6 मिनट में ज्वेलरी शॉप साफ कर डाली, एयरपोर्ट पर 1.67 किलो विदेशी गांजा पकड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊवालो, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर एप पर आपके लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। दिनभर एप पर खबरों से अपडेट रहिए। यहां पढ़िए लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें… दिन-रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। आधी रात के बाद तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। थानों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। हवालात सजाए गए थे, जिनमें कान्हा ने अवतार लिया। विद्यालयों में कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। वहीं, एयरपोर्ट पर एक यात्री 1.67 हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया। वह सी-फूड्स की पैकिंग में गांजा लाया था। अब सभी खबरें विस्तार से पढ़िए… 1. हवालातों को फूलों से सजाया, मंदिरों में दर्शन करने मोरपंख लेकर पहुंचे भक्त, CM योगी बोले- जय कन्हैया लाल की लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। भक्त मंदिरों में भोग और मोरपंख लेकर पहुंचे। जिले के सभी 53 पुलिस थानों में भी सजावट के साथ भजन-कीर्तन चला। हवालातों को फूलों से सजाया गया। इन्हीं में कान्हा का प्राकट्योत्सव कराया गया। पुलिस की तरफ से शाम को पुलिस लाइन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। उन्होंने संबोधन में सबसे पहले जय कन्हैया लाल की कहा और श्रीकृष्ण के जयकारे लगवाए। इसके बाद धर्म-अध्यात्म और देश से जुड़ी बातें बताईं। (पूरी खबर पढ़िए) 2. एयरपोर्ट पर 1.677 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से मस्कट होते हुए आया था यात्री लखनऊ केएयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक यात्री के बैग से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। यह यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। गांजा समुद्री भोजन से भरे टिन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था। जब्त किए गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जिस फ्लाइट (डब्ल्यूवाई 265) से यात्री आया, वह मस्कट से चलकर सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंचती है। (पूरी खबर पढ़िए) 3. कांग्रेस का 4 दिन से प्रदर्शन, राहुल गांधी पर दर्ज FIR रद्द कराने के लिए इको गार्डन में बैठे कार्यकर्ता लखनऊ के इको गार्डन में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया कर रहे हैं। नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । प्रदर्शनकारी राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। तनुज पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान का सबसे ज्यादा अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ 24 घंटे में मुकदमा दर्ज हो गया। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष के मामले में 24 दिन गुजर जाने के बाद भी FIR नहीं हुई। उन्होंने भाजपा सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप भी लगाया। (पूरी खबर पढ़िए) 4. ट्रक से टकराकर छात्र की मौत, बाइक से कोचिंग जा रहा था, सामने से भिड़ा; ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ा पारा में नारायणपुर रोड पर आतिश मिल के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। (पूरी खबर पढ़िए) 5. चोरों ने 6 मिनट में ज्वेलरी शॉप साफ कर डाली, टोपी और नकाब पहनकर आए दो चोर लखनऊ के कमता की शंकरपुरी कॉलोनी स्थित हनुमान मार्केट में मां दुर्गा ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर चोरी हो गई। दुकान संचालक जितेंद्र कुमार सोनी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दो अज्ञात चोर दुकान में घुसे थे। उन्होंने आर्टिफिशियल पीली धातु की ज्वेलरी और करीब 200 ग्राम सफेद धातु की ज्वेलरी चोरी की है। वहीं, CCTV फुटेज में दोनों चोर करीब 6 मिनट तक दुकान के अंदर नजर आ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़िए) 6. स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केसों की संख्या 52 पहुंची, 2 मरीज हुए रिकवर लखनऊ में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 11 नए मामले सामने आए। इनमें 2 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया और 9 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ एक्टिव केस की संख्या 52 तक पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि इस दौरान 2 मरीज रिकवर भी हुए। इससे पहले गुरुवार को 9 नए रोगी मिले थे और 4 मरीज रिकवर हुए थे। बुधवार को स्वाइन फ्लू के 6 नए केस रिपोर्ट हुए थे। (पूरी खबर पढ़िए) 7. खराब मौसम में दिल्ली के 4 विमान लखनऊ डायवर्ट; बेंगलुरु, लुधियाना, इंदौर और हैदराबाद से आ रही थीं फ्लाइट्स दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को खराब मौसम और भारी बारिश के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा। इस वजह से अलग-अलग शहरों से दिल्ली जाने वाले चार विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाए। इन सभी को लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली का मौसम अचानक खराब हो गया। इससे विमानों के संचालन में दिक्कत आने लगी। कई जगहों से दिल्ली पहुंचे विमान वहां नहीं उतर पाए और उन्हें लखनऊ या आसपास के दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया। (पूरी खबर पढ़िए) 8. बेटी ने गलती से खा ली चूहे मारने की दवा, सिर दर्द होने पर मां ने खाने को कहा था लखनऊ में दर्द की दवा समझकर चूहे मारने की दवा खाने से 15 साल की छात्रा की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के सुरगौला निवासी किसान रामपाल की बेटी शेजल (15) को शुक्रवार सुबह सिर में दर्द था। उसने अपनी मां जानकी से सिर दर्द की दवा मांगी। मां ने किचन के ऊपर रखे डिब्बे से दवा निकालकर खाने को कहा। शेजल ने डिब्बे से एक पुड़िया निकाली और उसमें रखी दवा खा ली। (पूरी खबर पढ़िए) 9. फैजुल्लागंज में बाढ़, 4 फीट तक पानी:हेल्थ ATM, अस्पताल डूबे; 52.75 करोड़ काम नहीं आया लखनऊ के फैजुल्लागंज में बारिश के बाद जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। दाउदनगर और मामा चौराहे के आसपास करीब चार फीट तक पानी भर गया है। सड़कें और गलियां डूब गई हैं। कई घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि कुछ परिवार सामान लेकर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। लोगों को रोजमर्रा का सामान और बच्चों के लिए दूध लेने के लिए भी पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। (पूरी खबर पढ़िए) 10. 11 साल की अर्यमा ने बिना देखे पढ़ी पूरी गीता, जन्माष्टमी पर 2 घंटे 5 मिनट में किया पाठ, 3000 से ज्यादा श्लोक याद लखनऊ के बंथरा स्थित बालाजी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में 11 साल की अर्यमा शुक्ला ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिना पुस्तक देखे संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता का अखंड पाठ किया। उन्होंने शाम 5 बजे से 7:05 बजे तक लगातार 2 घंटे 5 मिनट में गीता का पाठ पूरा किया। अर्यमा को संस्कृत में संपूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता और श्री दुर्गा सप्तशती के साथ कई सहस्रनाम और महामंत्र कंठस्थ हैं। वर्तमान में उन्हें 3000 से अधिक संस्कृत श्लोक याद हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए संस्कृत का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट-12वीं तक स्कूल बंद:शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर जारी है झमाझम बारिश, जलभराव
    Next Article
    नहटौर में पुलिस की पैदल गश्त:बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment