Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट-12वीं तक स्कूल बंद:शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर जारी है झमाझम बारिश, जलभराव

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह तक जारी रहा। रात में झमाझम बारिश हुई। शनिवार सुबह से हल्की फुहार है। मौसम विभाग ने आज दिन में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है। इसके चलते आगरा में आज 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रविवार से मौसम खुल सकता है। कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हैं लेकिन 10 सितंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पहले पढ़िये स्कूल की छुट्‌टी का आदेश आगरा में लगातार हो रही बारिश के चलते डीएम मनीष बंसल ने 5 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी है। बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई, आईसीएसई के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीएसए और डीआईओएस को आदेश का अनुपालन कराने के आदेश दिए हैं। कोई भी स्कूल खुला मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। कई जगह जलभराव आगरा में शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते सड़कों पर जलभराव हो गया। रात में कुछ जगहों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया था, जिसे निकलने में 5 से 6 घंटे लग गए। शनिवार को भी सड़क किनारे पानी भरा रहा। सामान्य से अधिक हुई बारिश शुक्रवार को सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 4 सितंबर को आगरा में सामान्य तौर पर 4.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि पिछले 24 घंटे में आगरा में 10.7 मिमी बारिश हुई। हालांकि इस मानसून में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। विभाग के अनुसार, इस मानसून में अब तक 454.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक 438.7 मिमी ही बारिश हुई है। इसके अनुसार, आगरा में मानसून में 3 फीसद कम बारिश हुई है। कल से खुलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम खुल सकता है। इस दौरान कुछ देर के लिए बादल छाये रह सकते हें लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। इस बीच तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में जन्माष्टमी का पर्व:मंदिरों और सदर कोतवाली में सजीं आकर्षक कृष्ण की झांकियां
    Next Article
    आज अखबार नहीं, लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:चोरों ने 6 मिनट में ज्वेलरी शॉप साफ कर डाली, एयरपोर्ट पर 1.67 किलो विदेशी गांजा पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment