Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए रामपुर की 5 बड़ी खबरें:कबूतर चोरी विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, जींस कारोबारी लापता

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर के कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के दीवान मोहल्ला में कबूतर चोरी के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला किया गया। घायल बुजुर्ग शालीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर… रामपुर सांसद ने खामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की, ईरान पर हमलों की निंदा की रामपुर से सपा के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने दिल्ली स्थित ईरान कल्चर हाउस पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई के मौत पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद नदवी ने ईरान में हालिया घटनाक्रम और हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी कड़ी निंदा की। उन्होंने इन हमलों को इंसानियत के खिलाफ बताते हुए कहा कि बेगुनाह बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना अत्यंत शर्मनाक है। पढ़ें पूरी खबर… होली पर रामपुर स्टेशन पर सघन सुरक्षा जांच:पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने चलाया सर्च अभियान होली के त्योहार के मद्देनजर रामपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार शाम सिविल लाइंस पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सघन तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान शाम करीब साढ़े सात बजे शुरू हुआ और लगभग एक घंटे तक चला। पढ़ें पूरी खबर… जींस कारोबारी लापता, मोबाइल-बैग रेलवे स्टेशन के आउटर पर मिला रामपुर में होली से ठीक पहले जींस कारोबारी अजब सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। दिल्ली से लौटते समय उनका मोबाइल फोन और एक खाली बैग रेलवे स्टेशन के आउटर क्षेत्र में मिला है। सिविल लाइन थाना और आरपीएफ के बीच सीमा विवाद के चलते जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… रामपुर में DCM ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर:दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर युवक की मौत रामपुर के दिल्ली-लखनऊ हाईवे 24 पर अहमदाबाद गांव के पास एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक सौरभ की मौत हो गई। तेज रफ्तार डीसीएम ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे सौरभ नीचे गिर गया और डीसीएम का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए महराजगंज की 5 बड़ी खबरें:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, कुशीनगर के युवक का शव लटका मिला
    Next Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए सोनभद्र की 5 बड़ी खबरें:होली पर ढोल-मंजीरे के साथ गाया फाग, दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment