Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए संभल की पांच बड़ी खबरें:संभल में होली पर छेड़छाड़, पत्थरबाजी में 4 घायल, होली पर बाइक की टक्कर में एक की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    विवाद के बाद पथराव में चार लोग घायल संभल में होली मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद पथराव में चार लोग घायल हो गए। यह घटना चंदौसी तहसील के कोड फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के खटैटा गांव में हुई। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे पांच टांके आए हैं। बुधवार शाम करीब 5 बजे गांव निवासी भारत पुत्र जसवंत और प्रदीप पुत्र कुलदीप के बीच होली मिलने को लेकर विवाद हुआ। प्रदीप ने भारत को शराब के नशे में होने के कारण घर जाने को कहा। इस पर नशे में धुत भारत ने प्रदीप की पत्नी का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत संभल में होली के त्योहार पर हुए एक सड़क हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में एक महिला सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने बुधवार को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर बॉक्स फॉर्मेट में 4 किमी लंबी रंग चौपाई निकाली संभल कल्कि नगरी में दुल्हंडी के अवसर पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक अनूठी रंग चौपाई निकाली गई, जिसमें ऊंट पर तीन युवक सवार थे। प्रशासन ने त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। होली के मौके पर बॉक्स फॉर्मेट में 4 किमी लंबी रंग चौपाई निकाली गई। पढ़ें पूरी खबर बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या:होली पर शराब पीकर लड़ रहे पिता-पुत्रों ने की वारदात संभल में होली की रात शराब के नशे में लड़ रहे पिता-पुत्रों का विरोध करने पर बड़े भाई की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना संभल जनपद की गुन्नौर तहसील के जुनावई थाना क्षेत्र के सिकरौरा खादर गांव में हुई। पढ़ें पूरी खबर रसूलपुर में कच्चे मकान में लगी आग:विधवा का घर जला तहसील गुन्नौर के गांव रसूलपुर में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक कच्चे मकान में आग लग गई। इस घटना में गांव निवासी विधवा तारावती पत्नी वीरपाल का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों व अन्य साधनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से एक भैंस और एक बछड़ा झुलस गए। घर में रखा राशन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए सुलतानपुर की 5 बड़ी खबरें:शाम तक चला होली का जश्न, भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा निकली, पूर्व प्रधान के बेटे समेत 2 की मौत
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:कन्नौज में हॉर्न बजाने पर ड्राइवर की पिटाई, ग्रामीण ने निभाई 400 साल पुरानी परंपरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment