Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:कन्नौज में हॉर्न बजाने पर ड्राइवर की पिटाई, ग्रामीण ने निभाई 400 साल पुरानी परंपरा

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में नेशनल हाईवे के अंडरपास पर रास्ता रोककर खड़े कुछ अराजकतत्वों ने एक ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। ड्राइवर ने हॉर्न बजाकर उन्हें हटने के लिए कहा था, जिसके बाद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर… चंद्र ग्रहण के बाद ग्रामीण ने निभाई 400 साल पुरानी परंपरा, अंचलों में होली की 'आखत' रस्म का आयोजन कन्नौज के छिबरामऊ में ग्रामीण अंचलों में 3 मार्च 2026 को साल के पहले पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद होली की 400 साल पुरानी 'आखत' परंपरा निभाई गई। सूतक काल समाप्त होने पर ग्रामीणों ने एकत्र होकर होलिका माता के जयकारों के साथ 'आखत' डाले। यह रस्म चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद निभाई जाती है। पढ़ें पूरी खबर… बेकाबू ट्रैक्टर खाई में गिरने से आग लगी, हादसे में चालक झुलसा कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई, जिससे चालक झुलस गया। उसे कानपुर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 2 मार्च की रात सिमुंआपुर गांव निवासी राम जी के साथ हुई। राम जी का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह ठठिया पुलिस से शिकायत करने ट्रैक्टर लेकर गए थे। पढ़ें पूरी खबर… मस्जिद में राम नाम लिखने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी, ग्रामीणों में आक्रोश कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के खामा गांव में एक मस्जिद की दीवार पर 'राम' नाम लिखे जाने से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी फैल गई है। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एकजुट होने लगे। उन्होंने फाग (होली) के रास्ते को रोकने के लिए इकट्ठा होना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… फोन चोरी की शिकायत पर दबंगों ने पीटा, चार लोग घायल; मुकदमा दर्ज कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी गांव में फोन चोरी की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने चार व्यक्तियों के साथ मारपीट की। इस घटना में वे घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सत्यम पुत्र राम शंकर ने ठठिया थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि गांव में किसी का फोन चोरी हो गया था। जब इस संबंध में छक्की लाल, करन और नरसिम्हा से शिकायत की गई, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए संभल की पांच बड़ी खबरें:संभल में होली पर छेड़छाड़, पत्थरबाजी में 4 घायल, होली पर बाइक की टक्कर में एक की मौत
    Next Article
    गोरखपुर का पहला सिक्स लेन 95% तक पूरा:मार्च के आखिरी में खोलने की तैयारी, 5 मिनट पूरा होगा 30 मिनट का रास्ता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment