Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए सोनभद्र की 5 बड़ी खबरें:होली पर ढोल-मंजीरे के साथ गाया फाग, दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र जिले में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही होलियारों की टोलियां ढोल-मंजीरे के साथ सड़कों पर निकल पड़ीं। लोग फाग और होली गीत गाते हुए चौराहों तथा मोहल्लों में एकत्र हुए। इसके बाद रंग और गुलाल से एक-दूसरे को रंगने का सिलसिला शुरू हो गया। जगह-जगह डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां झूमती नजर आईं, वहीं बुजुर्गों की टोलियां पारंपरिक अंदाज में घर-घर जाकर फाग और भोजपुरी गीत सुनाती रहीं। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में एसपी ने शांति बनाए रखने की अपील की पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने होली पर्व के मद्देनजर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखना था। इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और आमजन से संवाद किया। पढ़ें पूरी खबर… सोनभद्र में बाइकों की टक्कर में जीजा की मौत, साला समेत दो गंभीर रूप से घायल सोनभद्र के म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे लीलासी-नौडीहा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर… नशे में बिना हेलमेट पुलिया से टकराए, तीन युवक गंभीर घायल सोनभद्र जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित मरसड़ा गांव में बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और बिना हेलमेट के थे। घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… घोरावल में किसान आंदोलन जारी, भारतीय किसान यूनियन ने होली गीत गाकर जताया विरोध घोरावल ब्लॉक के भैसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए किसानों का 'जमीन बचाओ' धरना 289वें दिन भी जारी रहा। सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के नेतृत्व में किसानों ने होली के अवसर पर गीत गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं, पढ़िए रामपुर की 5 बड़ी खबरें:कबूतर चोरी विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, जींस कारोबारी लापता
    Next Article
    उमंग फार्मेसी ने BHU चिकित्सा अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप:वकील बोले - कोर्ट के स्टे के बावजूद दूसरे को दे दिया कब्जा, आदेश की अवहेलना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment