Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए बाराबंकी की 5 बड़ी खबरें:बस स्टेशन पर उमड़ी भीड़, एक हफ्ते से बिजली गुल; ग्रामीण बोले- चक्काजाम करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    आज बाराबंकी में अखबार नहीं आएगा। कल आपके शहर की कौन सी बड़ी खबरें रहीं, नीचे पढ़िए… रक्षाबंधन पर बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी, सीएम की सराहना की बाराबंकी में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। इस पहल के तहत, बाराबंकी सहित प्रदेश भर के बस स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए विभिन्न जिलों में जा रही हैं। शुक्रवार सुबह बाराबंकी रोडवेज बस स्टेशन पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बसों से यात्रा करती दिखीं। सुबह से ही बस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य से अधिक रही। पढ़ें पूरी खबर… एक हफ्ते से बिजली गुल, ग्रामीणों का प्रदर्शन; बोले- आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो करेंगे चक्काजाम बाराबंकी के हरख ब्लॉक में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लगातार बिजली न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी जेल में बहनों ने भाइयों को बांधी राखी:रक्षाबंधन पर बंदियों से मिलने पहुंचीं 950 से अधिक महिलाएं बाराबंकी जिला कारागार में रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के मिलन का भावुक दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर 950 से अधिक बहनों ने अपने बंदी भाइयों से मुलाकात की और उनकी कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाने के दौरान कई बंदियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। लंबे समय बाद बहनों से मुलाकात और राखी बंधवाने का अवसर मिलने पर कई भाई भावुक हो गए। बहनों ने भी भाइयों के अच्छे भविष्य और जल्द परिवार के बीच लौटने की कामना की। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी में 180 रुपए किलो गुलाब जामुन, 200 में छेना; खाद्य विभाग कराएगा जांच बाराबंकी में रक्षाबंधन के पर्व पर गुरुवार को मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। इसी बीच जहांगीराबाद कस्बे में जिले के मुकाबले बेहद कम कीमत पर मिठाइयां बिकने का मामला सामने आया है। बाजार में चीनी 60 से 70 रुपए किलो और शुद्ध मावा 400 रुपए किलो से ज्यादा में बिक रहा है, जबकि यहां कालाजाम 180 रुपए और छेना 200 रुपए किलो बेचा जा रहा है। इतनी कम कीमत में मिठाई तैयार होने को लेकर उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी में 75 किलो दूषित पनीर-मिठाई नष्ट किया, रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग ने की कार्रवाई बाराबंकी में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 75 किलो दूषित पनीर और मिठाई नष्ट की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 26 हजार रुपये बताई गई है। विभाग ने त्योहार के दौरान मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानों पर खाद्य पदार्थों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाई है। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 12 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, दूध, पनीर और मिठाइयों के कुल 6 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ पुलिस ने 9 लापता बच्चों को खोजा:सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द, ढाई साल से परिवार वाले लगा रहे थे चक्कर
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक के पैर कटे:गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती, पुलिस पहचान करने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment