Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज अखबार नहीं, पढ़िए सुल्तानपुर की 4 खबरें:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक की आत्महत्या, जेल में रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़, पूर्व विधायक के गनर को लगी गोली

    6 hours ago

    1

    0

    आज सुल्तानपुर में नो पेपर डे है। ऐसे में आपके शहर में क्या-कुछ हुआ, सभी बड़े अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक की आत्महत्या का मामला सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मिले जम्मू निवासी कंटेनर चालक के शव का गुरुवार शाम पोस्टमार्टम किया गया। परिवारजन शव लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बुधवार को गोसाईंगंज के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर किमी 126 पर कंटेनर नंबर NL01 AK5262 के दाहिनी ओर की खूंटियों से नायलॉन की रस्सी में लटका हुआ शव मिला था। मृतक की पहचान जम्मू के रियासी जिले के ओमप्रकाश (44) पुत्र देवी दास के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर सुल्तानपुर जेल में रक्षाबंधन पर बहनों की भीड़ सुल्तानपुर जिला कारागार में रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। दूर-दराज के इलाकों से आई बहनों ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच लंबी कतारों में लगकर अपने भाइयों से मुलाकात की। उनके हाथों में मिठाई और रक्षासूत्र थे। इस दौरान कई बहनें अपने भाइयों को जेल में देखकर भावुक हो गईं। पढ़ें पूरी खबर पूर्व विधायक के गनर को लगी गोली सुल्तानपुर में लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के निजी गार्ड के गोली लगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो को भी चेक करा रही है। प्रथम दृश्या मामला एक्सीडेंट ही माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर स्वाइन फ्लू अलर्ट: सुल्तानपुर में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार शाम सुल्तानपुर में जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की टीम तो तैयार दिखी, लेकिन राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारियां संतोषजनक नहीं पाई गईं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में साइकिल के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश:राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसपी प्राची सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा
    Next Article
    BBAU का 11वां दीक्षांत समारोह:8,551 स्टूडेंट्स को मिलेगी उपाधि, 22 मेधावी मंच से होंगे सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment