Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनौली बॉर्डर पर 17 करोड़ का गांजा जब्त:महराजगंज में SSB और आबकारी विभाग ने दिल्ली के तस्कर को किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    महराजगंज। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17 किलो 590 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है। इस मामले में दिल्ली निवासी वाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 17 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रतिबंधित खेप हवाई मार्ग से थाईलैंड से नेपाल की राजधानी काठमांडू लाई गई थी। वहां से इसे सड़क मार्ग के जरिए भारत में प्रवेश कराकर दिल्ली तक पहुंचाने की योजना थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर सोनौली बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक के पास मौजूद तीन बैग की तलाशी लेने पर उनमें छिपाकर रखा गया उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी वाहिद हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब इस पूरे रैकेट के अन्य सदस्यों और इसकी सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही हैं। बरामद मादक पदार्थ को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (बाराबंकी) को सौंप दिया गया है। सीमा पर हुई इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी और भी सख्त की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुजातनगर में द ग्रेट जाटव होर्डिंग को लेकर तनाव:पुलिस की समझाइश पर हटाया गया, शांति कायम
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में स्कूलों का समय बदला:अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, मौसम सुधरने पर बदलाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment