Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में स्कूलों का समय बदला:अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं, मौसम सुधरने पर बदलाव

    1 hour ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जनपद में मौसम में सुधार के बाद कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी०एन० द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय 18 फरवरी 2026 से सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित होंगे। यह नई व्यवस्था उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर लागू होगी। इसमें सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। प्रशासन ने यह निर्णय मौसम में आए बदलाव और ठंड में कमी को देखते हुए लिया है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रह सके। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालयों को निर्धारित समय सारणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है। संबंधित अधिकारियों को भी विद्यालयों की नियमित निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे आदेश के अनुपालन की स्थिति का आकलन किया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय से जनपद के हजारों छात्र-छात्राएं अब नई समय सारणी के अनुसार विद्यालय पहुंचेंगे। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों को भी समय पर उपस्थित होकर शैक्षणिक कार्यों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनौली बॉर्डर पर 17 करोड़ का गांजा जब्त:महराजगंज में SSB और आबकारी विभाग ने दिल्ली के तस्कर को किया गिरफ्तार
    Next Article
    बदायूं में 37,339 छात्र दे रहे हाईस्कूल एग्जाम:पहला पेपर हिंदी का, सीसीटीवी निगरानी में हो रही परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment