Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी:सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे

    4 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद के दौरे पर हैं। वह यहां नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। बैठक खत्म होने के बाद सीएम योगी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन तक जाएंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी सुबह में हेलीकॉप्टर से करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से बीजेपी नेता उनका स्वागत करेंगे। उसके बाद सीएम योगी पुलिस लाइन जाएंगे। वहां से विद्या भारती कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वापस पुलिस लाइन आएंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होंगे। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से दोपहर करीब दो बजे तक के लिए ट्रैफिक विद्या मंदिर एवं अन्य मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए करीब 1 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भारी वाहनों को प्रतिबंध किया आत्माराम स्टील से डायमंड तिराहा होकर हापुड़ चुंगी की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित। लोहामंडी से विवेकानंद होकर हापुड़ चुंगी की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ALT चौराहे से हापुड़ चुंगी एवं राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नागद्वार से राजनगर एक्सटेंशन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। . करण गेट से हिंडन एयरफोर्स गोलचक्कर की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया हॉली चाइल्ड से कलकागढ़ी के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि डायवर्जन में अनावश्यक यात्रा से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभकामना फाउंडेशन ने रेणुकूट में शिक्षा अभियान चलाया:बोरा टंकी स्लम क्षेत्र में बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:महोबा में 1000 रुपए के लिए दोस्त को चाकू मारा, जंगली सूअर ने किसान को जबड़े में दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment