Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:महोबा में 1000 रुपए के लिए दोस्त को चाकू मारा, जंगली सूअर ने किसान को जबड़े में दबोचा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पढ़ें महोबा की कल की 5 खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है… महोबा में 1000 रुपए के विवाद में दोस्तों में मारपीट:एक ने चाकू मारा, दूसरे ने ईंट से किया वार; हालत गंभीर महोबा के मुढ़ारी गांव में 1000 रुपये के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। एक दोस्त ने दूसरे पर चाकू से हमला किया, जबकि दूसरे ने ईंट से पलटवार किया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वारदात कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में हुई। घटना महोबा जनपद के मुढ़ारी गांव की है, जहाँ 22 वर्षीय हलकुट्टा और 30 वर्षीय युवराज के बीच यह विवाद हुआ। दोनों पहले गहरे दोस्त थे। विवाद की जड़ एक साल पहले हलकुट्टा द्वारा युवराज से लिए गए 1000 रुपये का उधार है। पढ़ें पूरी खबर… महोबा के कोठी तालाब में अज्ञात शव मिला:होली खेल रहे बच्चों ने देखा, चेहरे पर चोट के निशान, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास महोबा जिले के चरखारी कस्बा क्षेत्र में कोठी तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। होली खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को पानी में उतराते देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह घटना होली के पर्व के दिन सामने आई। कस्बे के बच्चे तालाब किनारे होली खेल रहे थे, तभी उनकी नजर पानी में तैरते शव पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर.. महोबा में मौसेरी बहन के घर युवक की संदिग्ध मौत:दवा लेने गया था कनकुआं, पुलिस जांच में जुटी महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र के कनकुआं गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुडहरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह राजपूत पुत्र रतन सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से पीलिया से पीड़ित थे। पढ़ें पूरी खबर… जंगली सूअर ने किसान को जबड़े में दबोचा:महोबा में पालतू कुत्तों ने लड़कर बचाई जान महोबा की सीमा पर स्थित लक्ष्मणपुरा गांव में एक किसान पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। खेत की रखवाली करने गए चेतराम राजपूत (27) को सूअर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान किसान के दो पालतू कुत्तों ने सूअर से भिड़कर उसकी जान बचाई। यह घटना छतरपुर के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव की है। किसान चेतराम राजपूत रोज की तरह देर शाम अपने खेत की रखवाली के लिए घर से निकला था। खेत के करीब पहुंचते ही झाड़ियों में छिपे एक जंगली सूअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। सूअर ने चेतराम के हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया और उसे घसीटने लगा। पढ़ें पूरी खबर.. राम-जानकी की मूर्ति चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:महोबा में शादी में आए बारातियों की मूर्तियों पर हुई थी नियत खराब महोबा के अजनार थाना क्षेत्र में राम-जानकी मंदिर से चोरी हुई प्राचीन मूर्तियां पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर बरामद कर ली हैं। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना अजनार थाना क्षेत्र के पुरवा पनवाड़ी गांव में 28 फरवरी की रात हुई थी। वर्षों पुराने राम-जानकी मंदिर से मूर्तियों की चोरी के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया था, क्योंकि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज गाजियाबाद आएंगे CM योगी:सरस्वती विद्या मंदिर में संघ और बीजेपी के पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे, प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे
    Next Article
    तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत:गोंडा में दूसरा घायल, देर रात होली मिलन लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment