Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज के दिन Subhash Chandra Bose ने 1943 में बनाई थी आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार

    2 hours from now

    1

    0

    सुभाष चंद्र बोस को गुलामी की बेड़ियों में जकड़ी मां भारती के एक सच्चे सपूत का दर्जा हासिल है। उन्होंने 1943 में 21 अक्टूबर के दिन आजाद हिंद फौज के सर्वोच्च सेनापति के रूप में स्वतंत्र भारत की वैकल्पिक सरकार बनाई और उसे ‘आरजी हुकूमत-ए-आजाद हिंद’ का नाम दिया। बोस का मानना था कि अंग्रेजों के मजबूत शासन को केवल सशस्त्र विद्रोह के जरिए ही चुनौती दी जा सकती है। उन्होंने आजाद हिंद फौज में भर्ती होने वाले नौजवानों को ‘‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ का ओजपूर्ण नारा दिया। ब्रिटेन में 21 अक्टूबर 1966 को वेल्स के एक छोटे से खनन गांव एबरफैन में, दशकों से जमा किया जा रहा कोयले का कचरा भारी बारिश के कारण अचानक धसक गया। कीचड़ और मलबे का यह विशाल पहाड़ 30 मील प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ढलान से नीचे आया और उसने पेंटग्लास जूनियर स्कूल और आसपास के कुछ घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मलबे की चपेट में आने से प्राथमिक स्कूल के 116 बच्चों सहित कुल 144 लोगों की मौत हो गई। 21 अक्टूबर 2012 को हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। दीवार , चांदनी , डर , दिल तो पागल है , वीर-ज़ारा और जब तक है जान जैसी फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 8 फिल्मफेयर पुरस्कार मिले थे। फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए, भारत सरकार ने यश चोपड़ा को 2001 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2005 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। 2006 में, ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स ने उन्हें आजीवन सदस्यता प्रदान की, और वह यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं। दुनिया ने 21 अक्टूबर 2016 को इंटरनेट इतिहास का सबसे बड़ा साइबर हमला देखा। डाइन नाम की डोमेन नेम होस्टिंग कंपनी पर हुए इस हमले के कारण अमेज़ॅन, ट्विटर (अब एक्स), नेटफ्लिक्स, रेडिट, पेपाल, गिटहब और पिंटरेस्ट जैसी दुनिया की सैकड़ों दिग्गज वेबसाइटें कई घंटे तक पूरी तरह ठप्प हो गई थीं। इस हमले में मिराई बॉटनेट का इस्तेमाल कर घर के सीसीटीवी, राउटर आदि स्मार्ट उपकरणों को हैक करके इंटरनेट जाम कर दिया गया था।देश दुनिया के इतिहास में 21 अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1296 : अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा किया। 1797 : अमेरिकी नौसेना के लिए बनाए गए पहले मालवाहक जहाजों में से एक द कंस्टीच्यूशंस का बोस्टन में जलावतरण किया गया। 1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई में फ्रांस और स्पेन की 33 पोत के बेड़े वाली संयुक्त नौसेना को ब्रिटेन की 27 पोत के बेड़े वाली नौसेना ने पराजित किया। 1833 : स्वीडन के स्टॉकहोम में अल्फ्रेड नोबेल का जन्म हुआ, जिन्हें डायनामाइट के खोजकर्ता के तौर पर जाना जाता है। उनके नाम पर कुल 355 पेटेंट हैं। नोबेल पुरस्कार के नाम से दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान स्थापित करने का श्रेय उन्हें जाता है। 1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना की। 1943 : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने स्वतंत्र भारत की प्रांतीय सरकार बनाई। 1950 : चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई और कुनलुन तथा हिमालय की विशाल पर्वत श्रृंखलाओं के बीच 16000 फुट की ऊंचाई पर स्थित इस आध्यात्मिक और शांतिप्रिय देश पर कब्जा कर लिया। 1954 : भारत और फ्रांस ने पुडुचेरी, कराइकल, और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता एक नवम्बर से लागू हुआ। 1959 : लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के अचानक हुए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इस ऐतिहासिक और साहसिक बलिदान की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 1966 : ब्रिटेन के एक छोटे से खनन गांव एबरफैन में, कीचड़ और मलबे का विशाल पहाड़ धसकने से प्राथमिक स्कूल के 116 बच्चों सहित कुल 144 लोगों की मौत हो गई। 1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल का शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2001 : दुनियाभर में खौफ का कारण बने एंथ्रैक्स का अमेरिका में प्रसार। 2003 : चीन और पाकिस्तान का नौसैनिक अभ्यास शुरू। चीन ने 4-बी कैरियर राकेट से दो उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। 2004 : चीन के हेनान प्रांत के शिनमी शहर की एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में 148 मजदूरों की मौत। 2006 : इराक के महमूदियाह में एक बाजार में आत्मघाती बम धमाके में 20 लोग मारे गए और कई घायल हुए। 2008 : भारत के जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के बीच लगभग 61 वर्षों के अंतराल के बाद व्यापार मार्ग कारवाँ-ए-तिजारत को दोबारा खोला गया। 2012 : हिंदी सिनेमा में किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का 80 साल की उम्र में निधन। 2013 : कनाडा की संसद ने मलाला यूसुफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की। 2014 : प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को हत्या के एक मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई गई। 2016 : इंटरनेट इतिहास के सबसे बड़े साइबर हमले में डाइन नाम की डोमेन नेम होस्टिंग कंपनी को निशाना बनाया गया जिसके बाद अमेज़ॅन, ट्विटर (अब एक्स), नेटफ्लिक्स, रेडिट, पेपाल, गिटहब और पिंटरेस्ट जैसी दुनिया की सैकड़ों दिग्गज वेबसाइटें कई घंटे तक पूरी तरह ठप्प रहीं। इसी दिन कैमरून के एसेका में एक खचाखच भरी यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 79 लोगों की मौत हो गई और 550 से अधिक लोग घायल हो गए। 2019 : पश्चिमी कांगो में एक भीषण बस दुर्घटना में करीब 30 लोगों की मौत। 2023 : इसरो ने गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम के पहले क्रू एस्केप मॉडल टेस्ट व्हीकल ‘टीवी-डी1’ का सफल परीक्षण किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SBI Cyber Attack | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर बड़ा साइबर हमला, 3,897 ग्राहकों का गोपनीय डेटा डार्क वेब पर लीक
    Next Article
    Punjab Police ने विदेशी नेटवर्क से जुड़े गिरोह के सात तस्कर पकड़े, हथगोला और हेरोइन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment