Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Police ने विदेशी नेटवर्क से जुड़े गिरोह के सात तस्कर पकड़े, हथगोला और हेरोइन बरामद

    2 hours from now

    1

    0

    पंजाब में एक हथगोला, दो पिस्तौल और 3.491 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई और इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए यह बरामदगी की।यादव ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे ऐसे तस्करों के संपर्क में थे, जो अवैध हथियारों की आपूर्ति करते हैं। इन हथियारों को आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में चाटीविंड और लोपोके थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इससे जुड़े अन्य लोगों एवं उनके संपर्कों की पहचान करने के लिए जांच जारी है।डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी में शामिल लोगों तथा संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज के दिन Subhash Chandra Bose ने 1943 में बनाई थी आजाद हिंद की प्रांतीय सरकार
    Next Article
    यात्रा की योजना में AI की अत्यधिक व्याख्या से घटता है यात्रियों का भरोसा, शोध में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment