Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए बरेली की 5 बड़ी खबरें:जमकर रंग-गुलाल बरसे, कपड़ा फाड़ होली खेली; पति बीवी से बोला- झूठे केस में फंसा दूंगा

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। बरेली में अखबार नहीं आएगा। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- 1. शहर में जमकर रंग-गुलाल बरसे, कपड़ा फाड़ होली खेली बरेली में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। होलिका दहन के बाद सुबह से ही शहर रंगों की फुहार में सराबोर नजर आया। बच्चे हाथों में पिचकारियां और गुलाल लेकर सड़कों पर निकले, तो युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कपड़ा फाड़ कर रंग लगाए। रामपुर गार्डन, कालीबाड़ी और मढ़ीनाथ जैसे प्रमुख इलाकों में सुबह से ही होली का उत्सव चरम पर रहा। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर गुलाल लगाते और गले मिलकर शुभकामनाएं देते नजर आए। चंद्र ग्रहण के प्रभाव के चलते कई स्थानों पर मंगलवार रात से ही होलिका दहन शुरू हो गया था, जबकि अधिकांश जगह बुधवार तड़के विधि-विधान से पूजन के साथ होलिका जलाई गई। श्रद्धालुओं ने गन्ना और जौ की बालियों से पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की और भक्त प्रहलाद के जयकारे लगाए। गुजिया समेत पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया। आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ शहरभर में होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पढ़ें पूरी खबर... 2. सुभाषनगर में पति ने बीवी को पीटा, बोला- झूठे केस में फंसा दूंगा सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। इनकार करने पर वह और उसके मायके पक्ष के लोग घर आकर मारपीट करते हैं। युवक का दावा है कि कई बार मोहल्ले वालों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं। तहरीर में युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने और खुद को नुकसान पहुंचाकर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी देती है। साथ ही करीब 25 लाख रुपये के जेवर ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने किसी अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। सुभाषनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 3. आंवला में शराब के नशे में मारपीट, विरोध करने पर युवक को पीटा, घायल आंवला कस्बे के मोहल्ला पुरैना ढाल में शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। देर रात घर के बाहर खड़े रवि प्रजापति से मोहल्ले के ही चार लोग अभद्रता करने लगे। रवि के अनुसार, जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने गली से ईंट उठाकर उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल रवि प्रजापति ने बुधवार सुबह पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आंवला इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... 4. आंवला में चेयरमैन पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी जावेद कादरी पर FIR आंवला नगर पालिका चेयरमैन सय्यद आबिद अली के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली है। चेयरमैन की तहरीर के अनुसार नगर पालिका द्वारा होलिका दहन स्थलों पर लकड़ी रखवाई गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया था। इसी पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में मोहल्ला बजरिया निवासी जावेद कादरी का नाम सामने आया है। चेयरमैन ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द से जुड़े कार्य पर की गई अभद्र टिप्पणी बताया। आंवला इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 5. आंवला में बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत बरेली के आंवला में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बदायूं मार्ग पर मधुबन कॉलोनी के सामने एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पनवडिया गांव निवासी नरेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से दवा लेने आंवला आया था और देर रात घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए गाजियाबाद की 5 बड़ी खबरें:सगे भाई गुलफाम-जीशान 48 घंटे में एनकाउंटर में ढेर, बिल्डिंग में भीषण आग लगी
    Next Article
    'मेरी जमीन मां समान, सौदा नहीं करेंगे':वाराणसी में स्पोर्ट्स सिटी का विरोध शुरू, गंजारी-हरसोस में पोस्टर लगे; बोले- मुआवजे से पेट नहीं भरता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment