Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए गाजियाबाद की 5 बड़ी खबरें:सगे भाई गुलफाम-जीशान 48 घंटे में एनकाउंटर में ढेर, बिल्डिंग में भीषण आग लगी

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। गाजियाबाद में अखबार नहीं आएगा। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- 1. सगे भाई गुलफाम-जीशान 48 घंटे में एनकाउंटर में ढेर, यूट्यूबर सलीम को ऑफिस में घुसकर चाकू मारे थे गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम मंगलवार रात पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। गुलफाम मुख्य आरोपी जीशान का बड़ा भाई था। रविवार को जीशान का एनकाउंटर हो चुका है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। इंदिरापुरम में हुई मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। एक गोली ACP की बुलेटप्रूफ जैकेट में फंसी। इस तरह, पिछले 48 घंटे में दोनों सगे भाइयों को पुलिस ने ढेर कर दिया। दोनों भाइयों ने 27 फरवरी की सुबह मिलकर पूर्व मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को 14 चाकू मारे थे। सलीम की हालत अभी भी सीरियस है। वह दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं। घटना का CM योगी ने संज्ञान लिया था। कहा था- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पढ़ें पूरी खबर... 2. पांच मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी, 150 लोगों का रेस्क्यू, 20 अस्पताल में भर्ती गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। जिसमें करीब 45 परिवार के लोग फंस गए। आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील और सीएफओ राहुल पाल मौके पर पहुंचे। अलग अलग फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जहां दमकल की 10 गाड़ी लगीं। करीब 50 फीट की ऊंचाई से सीढी लगाकर दमकल के जवानों ने सभी 150 लोगों को बाहर निकाला। इनमें 20 लोग फ्लैट में धुआं भरने से बेहोश हो गए, जिन्हें अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। आग शार्ट सर्किट से लगनी बताई गई है। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 40 फ्लैट हैं, जिनमें लगभग 150 लोग निवास करते हैं। सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि इमारत में आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए, जबकि ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों ने बालकनी से मदद की गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर... 3. पाकिस्तानी यूट्यूबर के संपर्क में था जीशान, इस्लामिक स्पीकर बनकर VIDEO में कहता- बाबरी को याद करके दिल जलता है खुद को Ex मुस्लिम लिखने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला अचानक नहीं हुआ। स्क्रिप्ट लखने वाले चेहरे अभी सामने नहीं आए हैं। जीशान और गुलफाम सिर्फ जरिया थे। दोनों एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए। इस बीच उनके बैंक अकाउंट की डिटेल से साफ हो गया है, उन्हें फंडिंग की गई थी। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच को जीशान का जो मोबाइल मिला है, इसमें इंस्टाग्राम अकाउंट में कई ऐसे VIDEO मिले हैं, जिसमें जीशान खुद को इस्लामिक स्पीकर बता रहा है। वो कहता है- दिल जलता है, आंखे नम होती है, जब मैं अयोध्या की बाबरी मस्जिद के बारे में सोचता हूं। वो हमारी शान थी, हमारी पहचान थी। उसके साथ जो हुआ, वो नाइंसाफी थी। हमारा जख्म आज तक नहीं भरा। इस केस की तह तक पहुंचने के लिए गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने जीशान और गुलफाम के बैंक अकाउंट देखे थे। सामने आया कि रेगुलर जीशान और गुलफाम को फंड मिल रहा था। सोर्स अकाउंट गाजियाबाद के लोनी और खोड़ा इलाके के हैं, ये रुपए जीशान को संगठन मजबूत करने के लिए दिए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर... 4. गंगनहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नहर किनारे टहल रहे स्थानीय लोगों ने पानी में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। घटना की खबर फैलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रथम दृष्टया शव कुछ समय से पानी में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान शुरू कर दिया है। आमजन से भी पहचान में सहयोग की अपील की गई है। पढ़ें पूरी खबर... 5. फर्जी पासपोर्ट मामले में मास्टरमाइंड सहित 2 अरेस्ट, एक ही पते से 22 फर्जी पासपोर्ट जारी कराने का खुलासा गाजियाबाद में फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भोजपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां एक ही पते पर 22 फर्जी पासपोर्ट जारी कराने का मामला सामने आया। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के जामिया नगर निवासी मुस्ताक अहमद और दरियागंज निवासी मुदासिर खान के रूप में हुई है। मुस्ताक प्रति पासपोर्ट डेढ़ लाख रुपये लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने का ठेका लेता था, जबकि मुदासिर ग्राहकों को लाने का काम करता था और उसे प्रति पासपोर्ट 25 हजार रुपये मिलते थे। गिरोह में शामिल भोजपुर थाने का डाक मुंशी फिलहाल फरार है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह फर्जी आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक तैयार कर आवेदन करता था। 22 में से 13 आवेदन एक ही मोबाइल नंबर से किए गए। आरोपी पासपोर्ट सेवा केंद्र की बजाय पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) को निशाना बनाते थे, जहां सुरक्षा जांच अपेक्षाकृत कम होने का फायदा उठाया जाता था। मामले में पहले ही आठ आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं,पढ़िए जौनपुर की कल की बड़ी खबरें:होली में जमकर उड़ा अबीर गुलाल, पूर्वांचल विवि में 5 करोड़ का जल-ऊर्जा शोध संस्थान बनेगा
    Next Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए बरेली की 5 बड़ी खबरें:जमकर रंग-गुलाल बरसे, कपड़ा फाड़ होली खेली; पति बीवी से बोला- झूठे केस में फंसा दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment