Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नो पेपर डे, पढ़िए सहारनपुर की 5 बड़ी खबरें:पुलिस ने गोकश के पैर में गोली मारी, मंदिर संपत्ति घोटाला में 7 पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    आज 5 मार्च है। सहारनपुर में नो पेपर डे है। इसलिए दैनिक भास्कर आपके लिए शहर की प्रमुख 5 खबरों को लेकर आया है- सहारनपुर में गोकशों से पुलिस की मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद सहारनपुर में पुलिस और गोकश बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। यह कार्रवाई मंगलवार देर रात थाना देवबंद पुलिस ने की। एसपी देहात सागर जैन के अनुसार, मंगलवार देर रात थाना देवबंद पुलिस गांव अकबरपुर गढ़ी राजबाहे की पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर मंदिर संपत्ति घोटाला में 7 पर FIR:कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस, भूमाफिया गिरोह पर साजिश का आरोप सहारनपुर के जनकपुरी थाना क्षेत्र में स्थित पंचायती शिव मंदिर की संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। एसीजेएम तृतीय कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला मंदिर की लाखों रुपये की संपत्ति को कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत बेचने से संबंधित है। मंदिर सुधार समिति के सदस्य सुरेश राजभर और सुरेश कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका में दर्ज व्यावसायिक संपत्ति संख्या 3/6467, जिसकी अनुमानित कीमत 40 से 50 लाख रुपये है, उसे अवैध रूप से बेच दिया गया। पढ़ें पूरी खबर सहारनपुर में दुष्कर्म का आरोपी अरेस्ट:धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, दो माह से फरार था सहारनपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले लगभग दो महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। 26 दिसंबर 2025 को पीड़िता ने कोतवाली देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें लखनौती खुर्द निवासी मेहरचंद पुत्र मंगल पर आरोप लगाया गया था कि उसने महिला को धमकाकर कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शोषण कर रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर तेज रफ्तार पिकअप ने रेहड़ी वालों को रौंदा:सहारनपुर में 62 फूटा चौक पर हादसा, कई घायल, एक की हालत गंभीर सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फूटा चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने सड़क किनारे फल बेच रहे रेहड़ी वालों को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई रेहड़ियां पलट गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। अनियंत्रित होकर गाड़ी सीधे सड़क किनारे खड़ी फलों की रेहड़ियों में जा घुसी। टक्कर के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और कई लोग बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में फलों से भरी रेहड़ियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे काफी नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर CO ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को खिलाई गुझिया:सहारनपुर में रमजान-होली पर उत्साहवर्धन के लिए बांटी खुशियां सहारनपुर में रमजान और होली के अवसर पर जहां आमजन पर्व मना रहे हैं, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। बुधवार दोपहर नकुड़ सर्किल की सीओ रुचि गुप्ता ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया। सीओ गुप्ता ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर तैनात पुलिस बल से मुलाकात की। उन्होंने जवानों को गुंजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। लगातार ड्यूटी और सतर्कता के बीच यह पहल पुलिसकर्मियों के लिए उत्साहवर्धक रही। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:पीलीभीत में होली पर ससुराल से लौट रहे दो युवकों की मौत, वन दरोगा और कर्मियों पर जानलेवा हमला
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:इटावा में अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव जैसे आरोप लगे, डीजे की आवाज से मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment