Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:इटावा में अखिलेश बोले- शंकराचार्य पर प्रधानी चुनाव जैसे आरोप लगे, डीजे की आवाज से मौत

    3 hours ago

    1

    0

    ‘सिर्फ भगवा कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता... जो दूसरे का दर्द समझे वही योगी होता है...।’ यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को सैफई में कही। यहां अखिलेश सपा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ अखिलेश ने फूलों से होली खेली। पार्टी कार्यालय परिसर में फूलों की बारिश के बीच लंगड़ी फाग गाया गया। पढ़ें पूरी खबर डीजे की तेज आवाज से बिगड़ी युवक की तबीयत, मौत महेवा के लवेदी थाना क्षेत्र के नन्दगवां गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस करते समय एक 29 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार के 29 वर्षीय बेटे राजकुमार उर्फ टिंकू गांव में होली के जश्न के दौरान डीजे पर बज रहे गानों पर डांस कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर इटावा में कार पलटी, पांच लोग घायल: बाइक सवार को बचाने में हादसा इटावा में कन्नौज नेशनल हाईवे 91 पर ग्राम निनावा के पास बुधवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर युवक को जहरखुरानी गिरोह ने बनाया शिकार: होली की छुट्‌टी पर लौट रहा था घर इटावा में होली मनाने दिल्ली से घर लौट रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। रोडवेज बस में सफर के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया गया। बदमाश उसका लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित अमन पुत्र शैलेंद्र सिंह दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज नो पेपर डे, पढ़िए सहारनपुर की 5 बड़ी खबरें:पुलिस ने गोकश के पैर में गोली मारी, मंदिर संपत्ति घोटाला में 7 पर FIR
    Next Article
    कल की बड़ी खबरें, क्योंकि आज अखबार नहीं है:मुजफ्फरनगर के 2500 लोग खाड़ी देशों में फंसे; मुस्लिम समाज ने खेली फूलों की होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment