Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से बढ़ेगा पारा, धूप निकलेगी, लू भी चलेगी:कानपुर में 24 घंटे में अधिकतम पारा 4.2 डिग्री बढ़ा, अब गर्मी करेगी परेशान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर शहर में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगी। सुबह से लेकर शाम तक धूप ने एक बार फिर गर्मी का एहसास कराया है। बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा 4.2 डिग्री बढ़कर 33.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जोकि सामान्य से 7.4 डिग्री कम है। आने वाले दिनों में हल्के बादल छाने के साथ दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है, जो कि तापमान को बढ़ाएंगे। छह और सात मई को तापमान 37-40 डिग्री के बीच जा सकता है। दिन में लू भी चल सकती है। दिन में हुआ गर्मी का एहसास बुधवार की बात करें तो दिन में हल्के बादलों के साथ तेज धूप निकली जिसने तापमान को बढ़ाया है। बीते दिनों की अपेक्षा हवाएं भी धीमें चली। सूरज के तेवर सख्त रहने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। दिन में सड़कों पर निकलने वाले लोग छांव तलाशते नजर आए। हालांकि शाम होते ही मौसम में राहत मिली है। रात में गिरा तापमान दिन की अपेक्षा रातें ठंडी हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री गिरकर 19.4 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। रात के समय आसमान साफ रहा लेकिन प्री मानसून की हवाओं ने मौसम को ठंडा रखा। रात के समय लोगों को कूलर व एसी बंद करने पड़े। दो दिन तक बढ़ेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों के दौरान गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। साथ ही बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल भी छाए रह सकते हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान: 36 से 38°C के बीच रहने की संभावना है। रात के समय पारा 22 से 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर या शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं। इसके अलावा गर्मी और बढ़ेगी। पारा 40 से 41 डिगी सेल्सियस तक जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल- सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, रिजल्ट के बाद 5वां मर्डर; तमिलनाडु CM पर संशय; आतंकी साजिश रच रहे 2 संदिग्ध यूपी से गिरफ्तार
    Next Article
    कोर्ट में पीड़िता बोली- मेरी सहेली ने विश्वास तोड़ दिया...:बरगलाने के लिए 15 हजार की शॉपिंग कराई, कहता था-शादी में एक लाख खर्च किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment