Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज से चैत्र नवरात्र:कानपुर के बारादेवी और तपेश्वरी मन्दिर में सुबह 5 बजे से दर्शन के लिए भक्तों की लगी लंबी कतारें, यातायात डायवर्जन लागू

    3 hours ago

    1

    0

    शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व चैत्र नवरात्रि गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा और नियमों के साथ की गई आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। सुबह 5 बजे से मंदिरों में लगी कतारें नवरात्रि के पहले ही दिन कानपुर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के प्रसिद्ध बारादेवी मंदिर और तपेश्वरी माता मंदिर में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही दर्शन के लिए पहुंचने लगे। बारादेवी मंदिर में भक्त लाइन में लगकर हाथों में पूजा की सामग्री लेकर माता के दर्शन करते नजर आए। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी और नारियल अर्पित किया और जयकारों के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। तपेश्वरी माता मंदिर की खास मान्यता बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी माता मंदिर की मान्यता अन्य मंदिरों से अलग है। कहा जाता है कि इसका संबंध माता सीता से है और यहां उन्होंने अपने पुत्र लव-कुश का मुंडन संस्कार कराया था। यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में लोग मुंडन संस्कार के लिए भी पहुंचते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यहां भी भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त नारियल चढ़ाकर दर्शन कर रहे हैं। साथ ही यहां घी के दीप जलाने की विशेष मान्यता है, भक्त बड़े कटोरों में घी के दीपक जलवाते हैं, जो पूरे नौ दिनों तक लगातार जलते रहते हैं। शहर के अन्य मंदिरों में भी उमड़ी भीड़ नवरात्रि के अवसर पर शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, जिनमें काली माता मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर,राणी सती मंदिर, बुद्धादेवी मंदिर,जंगली देवी मंदिर,आशा देवी मंदिर शामिल हैं। घरों में भी हुई कलश और चौकी स्थापना माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ साथ-साथ घरों में भी भक्तों ने ‘कलश स्थापना’ और ‘चौकी स्थापना’ कर मां दुर्गा की पूजा शुरू की। कई घरों में अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई है। नवरात्रि 2026 तिथि और पूजन क्रम 19 मार्च- मां शैलपुत्री (कलश स्थापना) 20 मार्च- मां ब्रह्मचारिणी 21 मार्च- मां चंद्रघंटा 22 मार्च- मां कूष्मांडा 23 मार्च- मां स्कंदमाता 24 मार्च- मां कात्यायनी 25 मार्च- मां कालरात्रि 26 मार्च- मां महागौरी (महाअष्टमी) 27 मार्च- मां सिद्धिदात्री (महानवमी/राम नवमी) नवरात्रि के अगले नौ दिनों तक शहर के मंदिरों में इसी तरह श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का रंग देखने को मिलेगा। यातायात डायवर्जन लागू यातायात पुलिस ने बारादेवी मंदिर क्षेत्र में 19 मार्च सुबह 4 बजे ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है। यातायात पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, इस अवधि में बारादेवी चौराहे की ओर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी वाहनों को साइड नंबर-1 से होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा।इसके अलावा, गोविंद नगर चौराहे से बारादेवी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का रूट भी बदला गया है। ऐसे वाहन गोविंद नगर चौराहे से सोटे बाबा हनुमान मंदिर और थाना गोविंद नगर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्पलाइन नंबर जारी ट्रैफिक कंट्रोल रूमः 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन: 9305104387 पुलिस ने वाहन चालकों से विशेष रूप से एंबुलेंस को प्राथमिकता देने और सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि पर 84 घंटा माता मंदिर में उमड़ी भीड़:बरेली में दर्शन के लिए लगी कतार, भक्त लगा रहे जयकारे
    Next Article
    राहुल गांधी का नागरिकता मामला:हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में आज अहम सुनवाई, गृह मंत्रालय से पूरी फाइल तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment