Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज सेंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन करेंगे CM:गोरखपुर में बना है पूर्वी उत्तर प्रदेश का पहला केंद्र, टाटा संस के चेयरमैन भी रहेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MPIT) में बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस सेंटर का निर्माण टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर टीसीएस एवं टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन भी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन अवसर पर ‘एआई अवेयरनेस फॉर आल’ ट्रेनिंग वर्कशॉप का भी शुभारंभ होगा। इस वर्कशॉप में प्रतिभागियों की संख्या के लिहाज से विश्व कीर्तिमान रचने की भी तैयारी की गई है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हुआ है। इसे विश्व स्तरीय मानक के अनुरूप विकसित किया गया है। MPIT के निदेशक सुधीर अग्रवाल का कहना है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं (लैब्स) स्थापित की गई हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब, ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब, थ्री-डी प्रिंटिंग लैब और स्पेस टेक्नोलॉजी लैब शामिल हैं। यहां कौशल विकास से नवाचार को प्रेरित किया जाएगा जिससे स्टार्टअप्स को बढ़ावा बढ़ावा मिलेगा और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। समग्र रूप में देखें तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लक्ष्य इंटीग्रेटेड इनोवेशन ईकोसिस्टम का निर्माण करना है। जानिए निर्माण पर कितना खर्च हुआ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लगभग 50 करोड़ रुपये से तैयार हुआ है। इसके ढांचागत निर्माण पर 19.35 करोड़ रुपये, फर्नीचर व फर्निशिंग पर 2.40 करोड़, ड्रोन टेक्नोलॉजी सेंटर पर 1.84 करोड़, एआई सेंटर पर 9.56 करोड़, स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर पर 2.09 करोड़, साइबर सिक्योरिटी सेंटर पर 6.19 करोड़ और थ्री डी प्रिंटिंग सेंटर पर 6.79 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ये पाठ्यक्रम होंगे संचालित इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉम्प्लेक्स में ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड थ्री डी प्रिंटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्युरिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्युरिटी, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्पेस टेक्नोलॉजी, थ्री डी प्रिंटिंग समेत एकीकृत पाठ्यक्रम संचालित होंगे। अब जानिए किसे मिलेगा फायदा यह उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां न केवल MPIT के छात्रों को बल्कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से अनुमोदित 15 अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों को भी ग्लोबल कोर्सेज में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। जो संस्थान MPIT के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से लाभान्वित होंगे उनमें मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक गोरखपुर, महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक हरिहरपुर खजनी, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी गोरखपुर सेंटर, महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक गोरखपुर, बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर, बुद्धा पॉलिटेक्निक कॉलेज गीडा गोरखपुर, आईटीएम गीडा गोरखपुर, आईटीएम पॉलिटेक्निक गीडा गोरखपुर, केआईपीएम कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर, लिटिल फ्लावर पॉलिटेक्निक गोरखपुर, महामानव गौतम बुद्ध पॉलिटेक्निक बनकटी खुर्द, सुयश इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी हक्काबाद गोरखपुर और विकास इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गोरखपुर शामिल हैं। शुरू होगा 60 दिवसीय प्रशिक्षण सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के साथ ही शुरू होने वाले 60 दिवसीय एआई अवेयरनेस फॉर आल ट्रेनिंग वर्कशॉप में एआई का परिचय, जेनेरेटिव एआई टूल्स, प्रॉम्प्टिंग एंड प्रोडक्टिविटी, रिस्पांसिबल एआई यूज, साइबर हाइजीन, फ्रॉड प्रिवेंशन, पासवर्ड एंड ओटीपी सेफ्टी और सेफ डिजिटल प्रैक्टिसेज के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इसके अलावा एआई अवेयरनेस फॉर फार्मर्स वर्कशॉप में कृषि में एआई, मौसम और फसल योजना, डिजिटल फार्मिंग टूल्स और रूरल प्रोडक्टिविटी सपोर्ट के बारे में विस्तार से व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। MGUG में विद्यार्थियों व किसानों को करेंगे सम्मानित सेंटर आफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के बाद सीएम महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (MGUG) में 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां 13 विद्यार्थियों एवं 5 किसानों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन प्रदान करेंगे। इस दौरान मंच पर विशिष्ट अतिथि टीसीएस के एमडी एवं सीईओ के. कृतवासन उपस्थित रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समझौते की गुंजाइश बाकी, ईरान से बातचीत पर जेडी वेंस क्या बोले? सुनें
    Next Article
    MTPL लीग में रोमांचक मुकाबले, 9 विकेट से जीत:बेवर वॉरियर्स ने बनाए 195 रन, किशनी किंग्स ने एकतरफा हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment