Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज शाम को थम जाएगा स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव प्रचार:भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत, 23 अक्टूबर को मतदान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए आज (21 अक्टूबर) शाम 4 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रत्याशी और उनके समर्थक जनसंपर्क नहीं कर सकेंगे। इधर, भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है। निर्दलीय प्रत्याशी भी जोर मार रहे हैं। मतदाताओं के घर वोटिंग पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। 22 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे से 12 जिलों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। 23 अक्तूबर को मतदान प्रक्रिया होगी। मतदान के बाद सभी पो‌लिंग पार्टियां टूंडला रोड स्थित आगरा की गल्ला मंडी में बनाए गए मतगणना केंद्र पर पहुंचेंगी। 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। वोटर को अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने बैंगनी रंग के पेन से वरीयता क्रम में अंक लिखना होगा। अब विस्तार से पढ़िये… आगरा खंड स्नातक-शिक्षक MLC के लिए इस बार 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 13 प्रत्याशी स्नातक MLC और 12 प्रत्याशी शिक्षक MLC के लिए किस्मत आजमा रहे हैं। 12 जिलों के 2.41 लाख वोटर अपना स्नातक और शिक्षक MLC चुनेंगे। आगरा में शिक्षक और अलीगढ़ में स्नातक वोटर सबसे अधिक हैं। आगरा खंड में ये हैं 12 जिले आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरेया और इटावा। जानिये किस जिले में कितने पोलिंग स्टेशन… अब जानिये किस जिले में कितने मतदाता भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर इस बार विधान परिषद के चुनाव में कांटे का संघर्ष देखने को मिल रहा है। इस बार प्रचार को केवल संगठन के लोगों को प्रत्याशियों के पक्ष में नहीं उतारा गया है बल्कि 12 जिलों के 100 से ज्यादा सांसदों, विधायकों को भी इस कार्य में लगा दिया गया है। इनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हर वोट पर नजर है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 12 जिलों के सांसद, विधायकों के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला और शहर अध्यक्षों और ब्रज क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को मतदान के अंतिम दिनों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन पदाधिकारियों से हर वोटरतक जाने को कहा गया। सपा ने भी लगाई ड्यूटी सपा प्रत्याशियों के समर्थन में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जुटाया है। पार्टी के सांसदों, विधायकों को प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए जिलेवार ड्यूटी लगाई गई है। सपा नेता वोटरों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। दो प्रेक्षक नियुक्त किए गए आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने दोनों सीटों के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। स्नातक सीट के लिए IAS हीरालाल एवं शिक्षक सीट के लिए IAS अभिषेक प्रकाश को प्रेक्षक के रूप में नामित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया, प्रेक्षक अभिषेक प्रकाश पहुंच गए। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का प्रवास स्थल सर्किट हाउस कक्ष संख्या-4 निर्धारित किया गया है। निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा सुझाव के लिए जनसामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 9286549524 अथवा दूरभाष नंबर 0562-2991067 पर संपर्क कर सकते हैं। ये हैं स्नातक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में ये हैं शिक्षक MLC प्रत्याशी चुनाव मैदान में 23 अक्तूबर को मतदाताओं के लिए अवकाश घोषित डीएम मनीष बंसल ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में व आयुक्त /रिटर्निंग ऑफिसर निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के लिए 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव के दंगल में भूपेंद्र ने जीती कुश्ती:कानपुर के संजू को हराकर जीता इनाम, 75 साल से चल रही परंपरा
    Next Article
    रामपुर में महिला ने खुद को आग लगाई:90 फीसदी झुलसी, पति बोला- घर में डीजल छिड़ककर खुद को जलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment