Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में महिला ने खुद को आग लगाई:90 फीसदी झुलसी, पति बोला- घर में डीजल छिड़ककर खुद को जलाया

    59 minutes ago

    1

    0

    रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के धनेली गांव में बुधवार सुबह सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता करीब 90 फीसदी झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे CHC मिलक ले ये वहां से रेफर किया तो जिला अस्पताल लेकर लाए। यहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मिलक नायब तहसीलदार देवेश पांडे जिला अस्पताल पहुंचे और बर्न वार्ड में महिला की स्थिति देखने के बाद उसके पति से घटना के बारे में जानकारी ली। झुलसी महिला की पहचान धनेली गांव निवासी राजरानी (करीब 19) के रूप में हुई है। उसके पति मनोज की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। मनोज और उसके जीजा अरविंद कुमार ने बुधवार सुबह 9:35 बजे राजरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुबह 11:20 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पति बोला- घर में अकेली थी पत्नी मनोज के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर में यह घटना हुई। उस समय घर के बाकी सदस्य एक शादी में गए हुए थे। उसकी पत्नी राजरानी घर में अकेली थी। मनोज का कहना है कि वह घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर शौचालय में था। इसी दौरान उसकी चाची की चीख सुनाई दी तो वह बाहर निकला। घर पहुंचने पर पत्नी आग की चपेट में थी। मनोज के अनुसार, उसने और उसकी चाची ने करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद आग बुझाई। पति ने बताया कि घर में डीजल छिड़कने के बाद आग लगने से यह घटना हुई। दो शादियों का मामला भी आया सामने जानकारी के मुताबिक, मनोज की पहली शादी 18 फरवरी 2025 को हुई थी। पति के अनुसार, पहली पत्नी की करीब पांच महीने पहले घर में ही आग में जलने से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने करीब दो महीने पहले राजरानी से दूसरी शादी की थी। अब दूसरी पत्नी भी आग में गंभीर रूप से झुलस गई है। घटना की परिस्थितियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल राजरानी की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज शाम को थम जाएगा स्नातक-शिक्षक MLC चुनाव प्रचार:भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत, 23 अक्टूबर को मतदान
    Next Article
    निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गिरा युवक:फिरोजाबाद में काम करते समय गिरा, ट्रॉमा सेंटर में हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment