Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज तीन टाइम आएगा पानी, कंट्रोल रूम नंबर जारी:नगर निगम की 22 जेटिंग मशीनें तैयार, QRT भी बनाई गई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में गंगा मेला को देखते हुए नगर निगम और जलकल विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की जलापूर्ति या सीवर संबंधी समस्या से बचाने के लिए क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही अभियंत्रण की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। रंग खेलने वालों के लिए मंगलवार को तीन बार पानी आएगा। सुबह, दोपहर और शाम को आएगा पानी गंगा मेला में शहर में जलकल के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से विशेष जलापूर्ति की जाएगी। शहरवासियों को इस दिन तीन वक्त पानी मिलेगा। सुबह: 6:00 बजे से 9:00 बजे तक, दोपहर: 1:00 बजे से 3:00 बजे तक और शाम: 6:00 बजे से 8:00 बजे तक जलापूर्ति होगी। समस्या होने पर तुरंत करें यहां कॉल त्योहार के दिन कहीं भी जलापूर्ति या सीवर संबंधी कोई दिक्कत होने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए जलकल मुख्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। 22 जेटिंग मशीनें हुई तैनात किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जलकल विभाग ने 22 जेटिंग मशीनें उपलब्ध कराई हैं। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त किसी भी शिकायत का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को त्योहार में किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा मेला पर जमकर खेलो रंग, निकली धूप:मार्च के शुरुआती दिनों में ही पारा 34 डिग्री पार, अब लगातार बढ़ेगी गर्मी
    Next Article
    लखनऊ में एलपीजी संकट के हालात:कॉमर्शियल की शॉर्टेज तो डोमेस्टिक सिलिंडर की डिमांड हाई; डिलीवरी का टाइम बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment