Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गंगा मेला पर जमकर खेलो रंग, निकली धूप:मार्च के शुरुआती दिनों में ही पारा 34 डिग्री पार, अब लगातार बढ़ेगी गर्मी

    3 hours ago

    1

    0

    गंगा मेला के दिन मौसम रंग खेलने वालों का पूरा साथ देगा। सुबह से ही धूप निकल आई है, जिससे पानी पड़ने के बाद भी ठंडक का ज्यादा एहसास नहीं होगा। ऐसे में गंगा मेला के दिन शहर में तेज धूप के बीच रंग, गुलाल और पानी की बौछारों के साथ लोग बिना मौसम की चिंता के उत्सव का आनंद ले सकेंगे। पारा पहुंचा 34 के पार शहर में मार्च के शुरुआती दिनों में ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा है। यह इस सीजन का अधिकतम तापमान है। सामान्य से अधिक रहेंगे तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय के अनुसार मंगलवार को कानपुर में सुबह से दिनभर तेज धूप निकलने की संभावना है। दोपहर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति लगभग 1 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। हवाओं की रफ्तार कम होने से आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की जाएगी और दोनों ही सामान्य से अधिक रह सकते हैं। मार्च के अंत तक 40 के करीब पहुंचेगा तापमान मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है। बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 04 मार्च 15.0 30.8 05 मार्च 15.2 31.3 06 मार्च 16.6 31.8 07 मार्च 17.6 32.3 08 मार्च 17.6 32.6 09 मार्च 18.2 34.6 मौसम पूर्वानुमान दिनांक - न्यूनतम - अधिकतम 10 मार्च 19.0 34.0 11 मार्च 20.0 34.0 12 मार्च 20.0 34.0 13 मार्च 20.0 35.0 14 मार्च 20.0 35.0 (सोर्स - आईएमडी)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 10 मार्च- आपके काम की खबर:सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, मौलाना का पुतला दहन, बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन
    Next Article
    आज तीन टाइम आएगा पानी, कंट्रोल रूम नंबर जारी:नगर निगम की 22 जेटिंग मशीनें तैयार, QRT भी बनाई गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment