Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में गोली मारकर हत्या करने वाला मुठभेड़ में घायल:पैर में लगी गोली, पिस्टल-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो हाल ही में हुई हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब पढ़िए 4 मार्च को क्या हुआ था… यह मामला सिकंदराबाद क्षेत्र में गुरुवार देर रात सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस संतपुरा बंबे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर सिरोधन की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा किया। रिटौली की ओर कच्चे रास्ते पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र किशनपाल निवासी ग्राम जौली, कोतवाली सिकंदराबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दीपक ने 4 मार्च को सिकंदराबाद क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज वोटर बनने का आखिरी मौका, ऑनलाइन करें आवेदन:फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च, अब तक 3.05 लाख आवेदन आए
    Next Article
    तत्काल कोटे की सीटें मिनटों में खत्म:लखनऊ से दिल्ली-मुंबई रूट पर सीटों की मारामारी, सर्वर धीमा होने से यात्रियों को परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment