Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम बोले- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब आएगा:जेल से रिहा होकर रामपुर पहुंचे, बेटा बोला- टाइगर इज बैक

    19 hours ago

    1

    0

    सपा नेता आजम खान जेल से रिहा होने के बाद बुधवार रात करीब 10 बजे रामपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा- चुनाव नहीं होगा, इंकलाब होगा। बदलाव नहीं होगा, सैलाब होगा। ईडी वाले अपनी इमेज ठीक करें और अपने आप को सुधारें। न देश को बर्बाद करें और न खुद को बर्बाद करें। इससे पहले शाम करीब 7 बजे गाजियाबाद की डासना जेल से बाहर आते ही आजम को समर्थकों और मीडिया ने घेर लिया। आजम खामोश रहे, फिर सिर्फ इतना बोले- मेरा वही कहना है, जो मैंने हमेशा कहा है। शिक्षा का मंदिर एक मुसलमान ने बनाया है, यही उसकी सजा है। बेटे अदीब ने कहा- टाइगर इज बैक। हमारे लिए आज ईद का दिन है। इसके बाद वह स्कॉर्पियो से रामपुर अपने घर रवाना हो गए। बेटा अब्दुल्ला पीछे की सीट पर उनके बगल में बैठा। जेल के बाहर 600 से ज्यादा समर्थक मौजूद रहे। आजम खान जिंदाबाद के नारे लगाए। आजम को 17 नवंबर, 2025 को दोहरे पैन कार्ड के मामले में रामपुर जेल भेजा गया था। इस तरह वह पूरे एक साल सलाखों के पीछे रहे। हाईकोर्ट से दोहरे पैन कार्ड मामले में सजा सस्पेंड होने के बाद आजम 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन ED ने उन्हें गेट पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह डासना जेल में बंद थे। बुधवार सुबह ED आजम की अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची। ED ने मामले में तुरंत सुनवाई की मांग की। इस पर जज ने ED को फटकार लगाई। कहा- इतनी जल्दी क्या है, आजम को जमानत पर रहने दीजिए, कोई आसमान नहीं टूट पड़ेगा। गुरुवार को आजम पर सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने आजम की जमानत के खिलाफ तत्काल सुनवाई से ED को इनकार कर दिया था। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार (19 नवंबर) को सुनवाई के लिए कहा है। वहीं, आजम के खिलाफ एक एफआईआर लखनऊ में हज हाउस मामले में भष्टाचार को लेकर विजिलेंस ने पिछले महीने दर्ज की है। इस मामले में भी आजम की गिरफ्तारी हो सकती है। हालांकि, इसके लिए विजिलेंस को शासन की मंजूरी लेनी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या आजम सियासी विरासत बहू को सौंपेंगे:5 बार पहले भी हो चुकी है कोशिश; 2027 विधानसभा के लिए सपा दे सकती है टिकट
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर में खाटू श्याम से आ रही बस-ट्रक से टकराई, 2 की मौत, 15 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment