Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ DM-SSP ने भंवरनाथ मंदिर का किया निरीक्षण:श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक, सुरक्षा-व्यवस्थाएं परखी

    20 hours ago

    1

    0

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मेरठ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने प्रमुख शिवालय भंवरनाथ मंदिर का औचक निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुगम दर्शन, भीड़ व यातायात प्रबंधन, कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से बातचीत कर जाना व्यवस्थाओं का हाल निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा और श्रावण मास के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण और संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने और अव्यवस्था रोकने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के सुगमता से दर्शन कराए जा सकें। पार्किंग, ड्यूटी प्वाइंट और CCTV भी परखे एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने मंदिर परिसर में प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और विभिन्न ड्यूटी प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्रों का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं की मांग:कुलपति कार्यालय तक निकाला मार्च, प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मऊ में प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता:सात मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, वाराणसी और सैफई की बड़ी जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment