Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में अयोध्या पहुंचेगें एसआईटी प्रमुख:आईजी किरन एस, एसआईटी करेगी राम मंदिर के खातों और बहुमूल्य धातुओं की पड़ताल

    1 hour ago

    2

    0

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रमुख आईजी किरन एस मंगलवार को अयोध्या पहुंच सकते हैं। उनके साथ अयोध्या परिक्षेत्र के डीआईजी सोमेन वर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी जांच प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। सूत्रों के अनुसार टीम मंदिर परिसर में जांच के साथ-साथ एसबीआई में संचालित ट्रस्ट के बैंक खातों, एफडी और लॉकरों में सुरक्षित बहुमूल्य धातुओं का भी सत्यापन करेगी। बैंक में देर रात तक जुटाते रहे रिकॉर्ड एसआईटी के संभावित दौरे को देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन सोमवार को भी अपने सहयोगी जगदीश आफले और चंदन राय के साथ देर शाम तक एसबीआई शाखा में मौजूद रहे। बताया गया कि पिछले तीन-चार दिनों से वह लगातार बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक अनूप कुमार त्रिपाठी और बैंक अधिकारियों के साथ खातों एवं वित्तीय अभिलेखों का मिलान कर रहे हैं। लॉकर में रखी बहुमूल्य धातुओं की कराई वीडियोग्राफी सूत्रों के मुताबिक सोमवार को कृष्ण मोहन अपने साथ ट्रस्ट के वीडियोग्राफर को भी लेकर पहुंचे। इस दौरान लॉकरों में सुरक्षित बहुमूल्य धातुओं की अलग-अलग और सामूहिक वीडियोग्राफी कराई गई। साथ ही एफडी, चालू खाते और बचत खातों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा प्रतिदिन मिलने वाले चढ़ावे की राशि का भी विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया। बैंक के बाहर देर रात तक मीडिया कर्मी उनके बाहर आने का इंतजार करते रहे, लेकिन रात करीब नौ बजे तक वह बैंक के भीतर ही रहे। चंपत राय ने साधु-संतों से किया संपर्क उधर, ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय सोमवार को ऋणमोचन घाट और गोलाघाट क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में संतों से मुलाकात करते रहे। उनके साथ सीताकांत सदन के महंत रामानुज शरण, सरयू मंदिर के महंत बागीश शरण सहित अन्य संत मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान चंपत राय ने मीडिया से बातचीत करने से पूरी तरह परहेज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मूसलाधार बारिश, गलियों में 1 फुट पानी भरा:आशियाना, जानकीपुरम, गोमतीनगर में जलभराव; 3 दिन होती रहेगी बरसात
    Next Article
    खाद की बोरी बदलने की मांग पर किसान से मारपीट:लाठी-डंडों से पीटा, फर्राटा पंखा उठाकर हमला करने की भी कोशिश, वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment